{"_id":"5a6dac924f1c1ba3268b6eec","slug":"sonu-ke-titu-ki-sweety-actor-kartik-aaryan-opens-about-his-struggle-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के बहाने मुंबई पहुंचा था ये एक्टर, मिली थीं दर दर की ठोकरें, अब बंपर फैन फॉलोइंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पढ़ाई के बहाने मुंबई पहुंचा था ये एक्टर, मिली थीं दर दर की ठोकरें, अब बंपर फैन फॉलोइंग
Mon, 29 Jan 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jan 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बहुत जल्द फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में कार्तिक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके लिए फिल्मों में आना काफी कठिन काम था। वह एक्टिंग करना चाहते थे लेकिन घर में किसी को यह बात बताने से डरते थे। इस वजह से कार्तिक ने मुंबई के एक कॉलेज में एडमिशन भी लिया ताकि वह एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमा सकें। मुंबई आने के बाद उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कार्तिक एक्टिंग में मौका पाने के लिए हर रोज जगह-जगह जाकर ऑडीशन दिया करते थे।
2 of 4
कार्तिक ने बताया कि फिलहाल उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें एक्टिंग में कदम रखने के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। इंटरव्यू के दौरान अपने अब तक के सफर के बारे में बताते हुए कार्तिक ने कहा कि वह एक एक्टर बनना चाहते थे लेकिन घर में किसी को भी यह बातबताने से डरते थे। उन्हें लगता था कि घरवाले क्या सोचेंगे। वह एक छोटे से शहर से थे और उन्हें एक्टिंग करनी थी।
3 of 4
उन्होंने पढ़ाई के बहाने मुंबई में कदम रखने के बारे में सोचा। उन्होंने एक्टिंग करने के लिए मुंबई में एक कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन वहां पढ़ाई करने के बजाए ऑडीशन के लिए जाया करते थे। इस बीच उन्होंने एक एक्टिंग कॉलेज में भी एडमिशन लिया था। कार्तिक ने बताया कि वह मुंबई में रहकर इंटरनेट पर सिर्फ ऑडीशन के बारे में सर्च किया करते थे। उन्होंने कहा कि वह फेसबुक और इंटरनेट पर सिर्फ ऑडीशन के कॉल को सर्च किया करते थे। उन्हें लगता था कि कहीं से बस एक मौका मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कई बार तो ऐसा भी हुआ जब वह बहुत तैयारी के साथ ऑडीशन पर गए लेकिन उन्हें कुछ न कुछ कहकर अनफिट बता दिया जाता था। उन्होंने बताया कि स्ट्रगल के दौरान कई छोटे-छोटे ऐड भी किए जो आजतक कभी स्क्रीन पर आए ही नहीं। वह छोटी-छोटी कंपनी के लिए भी काम करते थे। उस दौरान कई बार वह एकदम हार गए थे। कई बार मन में ये भी आया कि वापिस घर चला जाए लेकिन कार्तिक ने हार नहीं मानी और आज वह फिल्म इंडस्ट्री के एक फेमस एक्टर के रूप में पहचान बना चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।