फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हेट स्टोरी 4' का ट्रेलर एक दिन में वायरल, व्यूज का आंकड़ा पहुंचा एक करोड़ के पार

Mon, 29 Jan 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela starrer hate story 4 trailer crosses 1 crore views in a day
hate story
'हेट स्टोरी' सीरीज की चौथी इरॉटिक थ्रि‍लर फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ का ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ करण वाही लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उर्वशी अपने बेहद हॉट अंदाज में दर्शकों को नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि फिल्म के ट्रेलर को एक ही दिन में एक करोड़ से ज्यादा व्यूज भी मिल गए हैं।

 
Urvashi Rautela starrer hate story 4 trailer crosses 1 crore views in a day
उर्वशी रौतेला, करण वाही और विवान भथेना स्टारर हेट स्टोरी 4 के ट्रेलर में उर्वशी रौतेला अपने दोनों को स्टार्स के साथ बोल्ड सीन्स देते हुए दिखाई दे रही हैं। अब तक इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 1 करोड़ 8 लाख से ज्यादा (10,856,056 ) दर्शक मिल चुके हैं।

 
Urvashi Rautela starrer hate story 4 trailer crosses 1 crore views in a day
उर्वशी रौतेला के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'हेट स्टोरी 4' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म दो भाइयों की कहानी है और उर्वशी दोनों से ही इंटीमेट होते दिखती हैं। फिल्म में उर्वशी एक मॉडल का किरदार निभा रही हैं वहीं करण वाही एक फोटोग्राफर बने हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela starrer hate story 4 trailer crosses 1 crore views in a day
खास बात यह है कि फिल्म 'हेट स्टोरी 4' अब 2 मार्च की जगह 9 मार्च की रिलीज की जाएगी। बता दें, यह फिल्म 'हेट स्टोरी' सीरीज की चौथी फिल्म है। ट्रेलर के मुताबिक, फिल्म में उर्वशी रौतेला स्टार बनना चाहती हैं और एक फोटोग्राफर (करन वाही) उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद पहुंचाता है। फिल्म में करन और विवान ने सगे भाई का किरदार निभाया है जो एक ही लड़की के प्यार में पड़ कर आपस में लड़ते हैं। 
 
विज्ञापन
Urvashi Rautela starrer hate story 4 trailer crosses 1 crore views in a day
फिल्म का डायरेक्शन विशाल पांड्या ने किया है। इस फिल्म से एक्ट्रेस इहाना ढिल्लन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं जिन्हें 'डैडी कूल मूंडे फूल' और 'टाइगर' के लिए पहचाना जाता है। करण वाही इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं इस फिल्म में उर्वशी पहली बार सीरियस एक्टिंग करती दिखेंगी। इससे पहले वह फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाती दिखीं थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed