फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' के 5 ऐसे सीन, जिनपर सबसे ज्यादा बजी सीटियां, तालियों से गूंज उठा था हॉल

Mon, 29 Jan 2018 08:25 AM IST
अपूर्वा राय
अपूर्वा राय Updated Mon, 29 Jan 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
These 5 scenes of sanjay leela bhansali film padmaavat that will leave you in shock
padmaavat

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हो चुकी है। विरोध के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक आपको बांधे रखती है। बेहतरीन एक्टिंग, संगीत और कहानी से सजी यह फिल्म आखिरकार एक महान नोट पर खत्म होती है। जैसा कि देश में रानी पद्मावती का दर्जा है, यह फिल्म उसका पूरा सम्मान करते हुए रानी पद्मावती की महानता के साथ इंसाफ करती है। आज हम आपको ऐसे 5 सीन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर हॉल में सीटियां बजने लगी थी। 

These 5 scenes of sanjay leela bhansali film padmaavat that will leave you in shock
पद्मावत

फिल्म के शुरुआत में ही रणवीर सिंह यानि अलाउद्दीन खिलजी की एंट्री का सीन शानदार रहा। जैसे ही अलाउद्दीन बने रणवीर सिंह ने एंट्री मारी पूरा थियेटर तालियों और सीटियों से गूंजने लगा। दरअसल इस सीन में अलाउद्दीन खिलजी शुतुरमुर्ग लिए जब रजा मुराद यानि की जलालुद्दीन खिलजी के सामने आते हैं रणवीर का खतरनाक लुक देख लोग तालियां पीटने लगते हैं। इस सीन में जलालुद्दीन खिलजी, अलाउद्दीन से कहते हैं 'हमने तो सिर्फ पंख मांगा था तुम तो पूरा शुतुरमुर्ग ही उठा लाएं अलाउद्दीन...!

These 5 scenes of sanjay leela bhansali film padmaavat that will leave you in shock
पद्मावत

इस फिल्म का एक सीन ऐसा है जब बहुत गंभीरता से अलाउद्दीन कहता हैं कि उसे पद्मावती को देखना है और इसके लिए वो लड़ेंगा, जिसके बाद मेहरुन्निसा कहती हैं, खुदा से खौफ खाइए, तो अलाउद्दीन कहता हैं कि खाने में क्या है? मेहरुन्निसा बताती हैं कि ये सब है खाने में, तो तभी अलाउद्दीन उनकी बात बीच में काटते हुए कहते हैं कि जब इतना कुछ है खाने के लिए तो मैं खौफ क्यों खाऊं। इस डायलॉग को सुनने के बाद दर्शकों की भी हंसी छूट गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 scenes of sanjay leela bhansali film padmaavat that will leave you in shock
पद्मावत

फिल्म के एक सीन में खिलजी का इत्र लगाने का स्टाइल गजब का है। वो इत्र की शीशी दासी पर छिड़कता है और उसके साथ लिपट जाता है। इस सीन को देखने के बाद पूरा थियेटर तालियों से गूंजने लगता है। अलाउद्दीन खिलजी एक अय्याश है, फिल्म में उसकी अय्याशी को संजय लीला भंसाली ने बखूबी फिल्माया है।

विज्ञापन
These 5 scenes of sanjay leela bhansali film padmaavat that will leave you in shock
padmaavat

फिल्म में जौहर का सीन लोगों के रोगंटे खड़े करता है। जौहर का दृश्य बहुत मार्मिक है और राजपूत महिलाओं के साहस को दिखाता है। जब रानी पद्मावती को रतन सिंह के वीर गति के प्राप्त होने की खबर मिलती है तब रानी जौहर की बात क्षत्राणियों से करती है। खिलजी की सेना जब महल में दाखिल होती है तब रानी पद्मावती की क्षत्राणियां खिलजी के ऊपर जलता हुआ कोयला खिलजी पर और उसकी सेना पर फेंकती है। खिलजी इतने पर भी नहीं मानता पद्मावती की एक झलक पाने के लिए वह पागलों की तरह किले की दीवारें कूदता हुआ आता है लेकिन क्षत्राणियां अंत में दरवाजे बंद कर देती हैं। जिसके बाद अलाउद्दीन चीखता है। इस सीन में थियेटर एक दम शांत सा दिखता है मानों जैसे लोग इस सीन का एक एक पल हमेशा के लिए याद कर लेना चाहते हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed