फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' देखने के बाद पैरेंट्स ने दीपिका को किया VIDEO CALL, कुछ ऐसा था रिएक्शन

Mon, 29 Jan 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
This is all Deepika Padukone parents have to say about sanjay leela bhansali film Padmaavat
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ को करणी सेना के विरोध के बावजूद दर्शकों से खूब प्यार मिला। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को जिसने भी देखा वो इस फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह सका। पद्मावती के किरदार पर बात करते हुए दीपिका ने कहा, 'मैंने  खुद को उस रोल के बहुत करीब पाया है लेकिन वो किरदार बहुत गहराई के साथ गढ़ा गया था'। हाल ही में इस फिल्म को संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' के पैरेंट्स ने भी देखा। 

 
This is all Deepika Padukone parents have to say about sanjay leela bhansali film Padmaavat
मीडिया से बातचीत के दौरान दीपिका ने बताया कि जब वो स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद अपने कमरे में सोने जा रही थी तभी उनके पापा मम्मी का वीडियो कॉल आया। उन्होंने बताया कि मम्मी पापा ने उनसे बातचीत के दौरान जो भी कहा उसने उनकी फिल्म को लेकर उनके विश्वास को और मजबूत कर दिया। 

 
This is all Deepika Padukone parents have to say about sanjay leela bhansali film Padmaavat
दीपिका ने बताया कि उनके मम्मी पापा ने फोन पर कहा, 'हमें गर्व हैं तुम पर'। दीपिका ने कहा, 'मैं उनकी खुशी उनके चेहरे पर देख सकती थी। उनके लिए पर्दे पर मुझे इस तरह देखना आश्चर्यचकित कर देने वाला था। उनका रिएक्शन था कि ये हमारी बेटी है...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
This is all Deepika Padukone parents have to say about sanjay leela bhansali film Padmaavat
padmaavat - फोटो : File Photo
दीपिका ने कहा, 'करणी सेना की धमकियों और लगातार हो रहे फिल्म के विरोध के बावजूद मेरे पैरेंट्स को पूरा भरोसा था कि मैं खुद को संभाल सकती हूं'। उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता ने मुझे और मेरी बहन दोनों को सही और गलत का फर्क करना सिखाया है। सच के साथ डटकर खड़े रहना सिखाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed