{"_id":"5ab4d8a74f1c1b91778b6f5d","slug":"sonu-ke-titu-ki-sweety-director-luv-ranjan-will-cast-ranbir-kapoor-instead-of-kartik-aryan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव रंजन का नया दाव! कार्तिक आर्यन नहीं बल्कि ये सुपरस्टार होगा उनकी अगली फिल्म का हीरो?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लव रंजन का नया दाव! कार्तिक आर्यन नहीं बल्कि ये सुपरस्टार होगा उनकी अगली फिल्म का हीरो?
Sun, 25 Mar 2018 06:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'प्यार का पंचनामा', 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर लव रंजन अब अगली अपनी फिल्म में कुछ नया करने जा रहे हैं। खबर है कि अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन की जगह कोई और सुपरस्टार नजर आने वाला है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन के साथ तीन फिल्में बना चुके लव रंजन अब उनकी जगह रणबीर कपूर को फिल्म में ले सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लव रंजन ने रणबीर से हुई बातचीत की पुष्टि की है, साथ ही ये भी कहा है कि अभी रणबीर के लिए कोई स्क्रिप्ट उनके पास नहीं है हां, वो इस बारे में जरूर सोचेंगे।
3 of 5
ranbir kapoor
दरअसल, रणबीर कपूर लव रंजन के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म करना चाहते हैं। इसको लेकर दोनों की मुलाकात भी हुई है। अगर ऐसा हुआ, तो लव रंजन की फिल्म में आपको चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर हंसाते नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग खत्म की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वैसे चौथे वीकेंड के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का शानदार शो जारी है। 100 करोड़ के कलेक्शन के साथ ही यह फिल्म साल 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म पद्मावत के बाद साल 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
5 of 5
23 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह ने अहम रोल निभाया है। वैसे इस फिल्म के सफल होते ही लव रंजन ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। जिसमें अजय देवगन और तब्बू को कास्ट करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।