फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Nigam: सोनू निगम ने कॉन्सर्ट में पत्थर और बोतल फेंकने की घटना से किया इनकार, गायक ने बताया शो का पूरा हाल

Wed, 26 Mar 2025 11:01 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Mar 2025 11:01 AM IST
सार

Sonu Nigam: गायक सोनू निगम ने हाल ही में अपने कॉन्सर्ट के दौरान पत्थरबाजी की घटना के बारे में बात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर शो का पूरा हाल भी बताया। 

विज्ञापन
Sonu Nigam denies Stone bottle Pelting By Students During Delhi University Concert shares clarification post
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में अपने लाइव कॉन्सर्ट में कथित पत्थरबाजी की घटना के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने हाल ही में मीडिया रिपोर्टों पर भी प्रतिक्रिया दी। गायक ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि पत्थरों या बोतलों से ऐसा कोई हमला नहीं हुआ, जैसा कि कुछ मीडिया की खबरों ने बताया है।
Sonu Nigam denies Stone bottle Pelting By Students During Delhi University Concert shares clarification post
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial

सोनू निगम का पोस्ट
इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें साझा करते हुए सोनू ने खुलासा किया कि भीड़ में से किसी ने उन पर केवल एक वेप फेंका था, जिसके बाद उन्होंने छात्रों से शो का आनंद लेने और मंच पर चीजें न फेंकने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा, 'डीटीयू में पत्थर या बोतलें फेंकने जैसी कोई घटना नहीं हुई, जैसा कि कुछ मीडिया में बताया गया है। मंच पर किसी ने एक वेप फेंकी थी जो शुभांकर की छाती पर लगी और तभी मुझे इस बारे में बताया गया। मैंने शो रोक दिया और कॉलेज के छात्रों से अनुरोध किया और उन्हें याद दिलाया कि अगर ऐसा कुछ दोबारा हुआ तो शो को अचानक रोकना पड़ेगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


Sonu Nigam denies Stone bottle Pelting By Students During Delhi University Concert shares clarification post
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial

पूकी बैंड पहने दिखे सोनू
गायक ने यह भी बताया कि किसी ने स्टेज पर गुलाबी रंग का हेयर बैंड फेंका था, जिसे उन्होंने तुरंत अपने प्रदर्शन के दौरान पहन लिया। उन्होंने बैंड को 'पूकी' नाम दिया, यह शब्द किसी प्यारी या मनमोहक चीज का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सोनू ने कहा, 'इसके बाद मंच पर केवल पूकी बैंड ही दिखा। जो वास्तव में पूकी ही था।'
Sonu Nigam: कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम पर हमला, फेंके गए पत्थर और बोतल; शो बीच में रोककर सिंगर ने कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam denies Stone bottle Pelting By Students During Delhi University Concert shares clarification post
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial

बीच में नहीं रोका गया था कार्यक्रम
सोनू का यह पोस्ट कई रिपोर्टों के बाद आया है, जिसमें बताया गया था कि डीटीयू में उनके कॉन्सर्ट में अव्यवस्था फैल गई थी, जिसके कारण उन्हें दर्शकों के अभद्र व्यवहार के कारण बीच में ही अपना कार्यक्रम रोकना पड़ा था। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा छात्र इकट्ठा हुए थे और कुछ लोगों ने कथित तौर पर गायक पर पत्थर और प्लास्टिक की बोतलें फेंकी थीं।
Sonu Nigam: डीटीयू फेस्ट में भीड़ ने फेंके पत्थर-बोतलें, भड़के सोनू निगम, बोले- मैं आपके लिए आया हूं यहां..

विज्ञापन
Sonu Nigam denies Stone bottle Pelting By Students During Delhi University Concert shares clarification post
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial

रिपोर्ट्स में किए गए कई दावे
रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने भीड़ से बात करते हुए उनसे व्यवहार करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा, 'मैं आपके लिए आया हूं यहां पे, ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा हूं कि आप आनंद न लें, लेकिन कृपया ऐसा न करें।' रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि गायक विशेष रूप से अपनी टीम के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भीड़ मंच पर वस्तुएं फेंकना जारी रखेगी तो वे घायल हो सकते हैं। स्थिति नियंत्रण में आने पर सोनू ने अपना प्रदर्शन दोबारा शुरू कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed