{"_id":"5c459357bdec2258bd0c7a2d","slug":"sonu-nigam-funny-act-with-fan-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोनू निगम के कंधे पर फैन ने रखा हाथ, सिंगर ने ऐसा मरोड़ा कि देखते रह गए लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: सोनू निगम के कंधे पर फैन ने रखा हाथ, सिंगर ने ऐसा मरोड़ा कि देखते रह गए लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonu nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनू निगम इन दिनों अपने गानों से ज्यादा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं । हाल ही में सोनू निगम का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कुछ देर के लिए जरूर चौंक जाएंगे ।
2 of 5
sonu nigam
- फोटो : twitter
दरअसल, सोनू निगम एक ईवेंट में पहुंचे थे । यहां एक फैन ने सिंगर के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की । फैन ने सोनू के कंधे पर हाथ रख लिया । सोनू थोड़ी देर रुके और फिर एक दम से उन्होंने फैन का हाथ कंधे से हटाया और मरोड़ दिया ।
3 of 5
संकट मोचन संगीत समारोह में सोनू निगम
- फोटो : अमर उजाला
ये देखकर वहां खड़े लोग सहम गए । एक मिनट के लिए तो फैन भी कुछ समझ नहीं पाया । तभी सोनू ने उसका हाथ छोड़ा और हंसते हुए खुद ही फैन के कंधे पर हाथ रख लिया । तब जाकर लोगों की जान में जान आई । सोनू उस फैन के साथ बस मजाक कर रहे थे ।
सोनू ने फैन के साथ हंसते-हंसते सेल्फी खिंचवाई और आगे बढ़ गए । इस ईवेंट में मीडिया भी मौजूद थी इसलिए सोनू का ये मजाक कैमरे में कैद हो गया । सोनू का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । ईवेंट में सोनू के इस कॉमेडी एक्ट की काफी चर्चा होती रही ।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू निगम
ये वीडियो voompla नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है । इस वीडियो पर कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है । लोगों ने लिखा, 'सलमान खान के साथ ऐसी हरकत करता तो पीट देता ।' वहीं कुछ ने सोनू के इस कॉमिक एक्ट की तारीफ भी की ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।