'टोटल धमाल' करने उतरी अजय देवगन की टीम, जब ट्रेलर इतना मजेदार है तो सोचिए पिक्चर कैसी होगी...
ट्रेलर से ही साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी धमाल करने वाली है। टोटल धमाल का ट्रेलर आपको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगा। फिल्म में मौजूद हर एक कास्ट दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज दे रहा है। फिल्म को 'द वाइल्डेस्ट एडवेंचर एवर' नाम की एक टैग लाइन भी दी गई है। ट्रेलर की शुरुआत होती है 50 करोड़ के राज के साथ और फिर पूरी टीम पैसे के लालच में जनकपुर पहुंचने की कोशिश में लग जाती है। फिल्म की कहानी भी ऐसे ही आगे बढ़ती है।
फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पति पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में अनिल का नाम अविनाश है। धमाल की पहली सीरीज साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उसका सीक्वल डबल धमाल भी बनाया गया था। टोटल धमाल (Total Dhamaal) फिल्म में क्रिस्टल नामक एक बंदरिया भी एक्टिंग करेगी, जो कि हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रही है।
यहां देखें ट्रेलर
इससे पहले फिल्म के काफी फनी पोस्टर्स शेयर कि गए थे। एक फोटो में जहां अजय शेर के साथ रैंप वॉक करते नजर आए थे। तो वहीं अरशद वारसी फन खोलकर बैठे सांप के सामने डरते नजर आ रहे थे। 'टोटल धमाल' धमाल सीरीज की तीसरी कड़ी है। फिल्म की कहानी का ताना बाना जंगल के इर्द गिर्द बुना गया है।
टोटल धमाल को इंद्र कुमार डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया और प्रीतम चक्रवर्ती होंगे। अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी वाली यह मल्टीस्टारर फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है।
कमेंट
कमेंट X