सब्सक्राइब करें

Bollywood Singers: फिल्म इंडस्ट्री के इन मशहूर गायकों का एक्टिंग करियर रहा बुरी तरह फ्लॉप, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फैक अंसारी Updated Sat, 02 Apr 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
sonu nigam mika singh lucky ali abhijeet sawant acting debut was flop read full story
बॉलीवुड सिंगर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सिंगर हैं, जिनके नाम से ही गाने हिट हो जाते हैं। इन गायकों की फैन फॉलोइंग भी गजब की है। स्टेज शो में भी इनका जलवा दिखता है। शो चाहे कहीं भी हो इनके नाम पर सारे टिकट बिक जाते हैं। आज हम आपको उन्हीं में से कुछ ऐसे सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सिंगिंग करियर तो सुपरहिट रहा लेकिन जब इन्होंने एक्टिंग की दुनिया मे कदम रखा तो बुरी तरह फ्लॉप हुए।

Trending Videos
sonu nigam mika singh lucky ali abhijeet sawant acting debut was flop read full story
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम

सोनू निगम की गिनती म्यूजिक इंडस्ट्री के वर्सेटाइल सिंगर में होती है। सिंगिंग करियर में उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों को पसंद आते हैं। लेकिन जब उन्होंने एक्टिंग में अपनी पहचान बनानी चाही तो बुरी तरह फ्लॉप रहे। सोनू फिल्म जानी दुश्मन, काश आप हमारे होते, लव इन नेपाल में नज़र आए लेकिन यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu nigam mika singh lucky ali abhijeet sawant acting debut was flop read full story
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश रेशमिया

म्यूजिक कंपोज़र के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले हिमेश रेशमिया ने एक से बढ़कर एक हिट गाने भी गाए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी गजब की है, लेकिन एक्टिंग की गाड़ी उनकी भी न चल सकी। हिमेश फिल्म आपका सुरूर, कर्ज, द एक्सपोज, कजरारे, रेडियो में एक्टिंग कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी ज्यादातर फिल्में असफल रही हैं।

sonu nigam mika singh lucky ali abhijeet sawant acting debut was flop read full story
लकी अली - फोटो : सोशल मीडिया

लकी अली

लकी अली 90 के दशक का एक जाना पहचाना नाम है। उनके गाए गाने आज भी लोग सुनते हैं। बाकी गायकों की तरह उन्होंने भी एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहा, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो सके। सिंगर फिल्म छोटे नवाब, ये है जिंदगी, हमारे तुम्हारे, सुर में बतौर एक्टर नज़र आ चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह सभी फिल्में फ्लॉप रहीं।

विज्ञापन
sonu nigam mika singh lucky ali abhijeet sawant acting debut was flop read full story
अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत सावंत

रियलिटी शो इंडियन आइडल से अभिजीत सावंत को खूब शोहरत मिली। सिंगर के तौर पर उन्होंने कई अच्छे गाने गाए हैं, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में वह भी फ्लॉप रहे। उनकी फिल्म लॉटरी बॉक्स ऑफिस पर पानी भी न मांग सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed