सब्सक्राइब करें

सोनू निगम ने फिर एक बार दिया विवादित बयान, बोले- 'काश! पाकिस्तान में जन्म हुआ होता'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 18 Dec 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam said he would had born in Pakistan after indian music companies behavior
सोनू निगम - फोटो : SELF
अपनी खूबसूरत आवाज से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाले मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि काश उनका जन्म भारत में न होकर पाकिस्तान में होता तो अच्छा होता। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 
Trending Videos
Sonu Nigam said he would had born in Pakistan after indian music companies behavior
सोनू निगम - फोटो : file photo
दरअसल, सोनू निगम हाल ही में एक मीडिया कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने सिंगिग को लेकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा है कि भारत में गायकों के साथ बहुत गलत होता है। यहां म्यूजिक कंपनियां भारतीय गायकों से पैसे लेती हैं जबकि पाकिस्तानी गायकों के साथ ऐसा नहीं होता है। वहां के किसी भी गायक से एक भी अतिरिक्त फीस नहीं ली जाती है। सोनू निगम ने कहा है कि अब भारतीय गायकों को गाना गाने के लिए म्यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते हैं तभी उन्हें गाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam said he would had born in Pakistan after indian music companies behavior
सोनू निगम - फोटो : file photo
अपनी बात को विस्तार से बताते हुए सोनू निगम ने कहा- 'कभी-कभी लगता है कि यदि हम पाकिस्तान से होते तो अच्छा होता क्योंकि भारतीय म्यूजिक कंपनियां पाकिस्तानी सिंगर्स के साथ ऐसा नहीं करती हैं।' उन्होंने कहा- 'आतिफ असलम मेरा अच्छा दोस्त है। यहां उसको नहीं बोलते कि शोज के लिए मुझे पैसे दो। राहत को नहीं बोला जाता कि आओ हमारे यहां गाना गाओ और पैसे देना हमको। भारत में ये धंधा उल्टा हो गया है।'
Sonu Nigam said he would had born in Pakistan after indian music companies behavior
सोनू निगम - फोटो : SELF
अपनी बात पर दावा करते हुए सोनू निगम ने कहा है यही वजह है जो अब फिल्मों में अच्छे गाने नहीं बन रहे हैं। नए गाने के नाम पर रीमिक्स पर रीमिक्स आए जा रहे हैं, क्योंकि पहले निर्देशक, निर्माता और गायक संगीत बनाते थे। लेकिन अब म्यूजिक कंपनियां संगीत बना रही हैं ऐसे में अच्छे गाने की उम्मीद करना बेहद मुश्किल है।
 
विज्ञापन
Sonu Nigam said he would had born in Pakistan after indian music companies behavior
sonu nigam - फोटो : file photo
आपको बता दें कि सोनू निगम के पाकिस्तान में जन्म हुए होता वाले बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा बीते दिनों सोनू निगम ने टीवी रियलिटी शो और उनकी टीआरपी को लेकर बोलते नजर आए थे। सोनू का कहना है कि मेकर्स टैलेंट को दरकिनार कर बस टीआरपी के बारे में सोचते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed