सब्सक्राइब करें

विराट कोहली को घमंडी कहा तो नसीरुद्दीन शाह हुए ट्रोल,फैंस बोले- चाचा फॉर्म में हैं कोई इन्हें काम दो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 18 Dec 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
naseeruddin shah troll for says virat kohli is worst bahaved player
naseeruddin shah
नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग के साथ उनके व्हावहार में भी संजीदगी देखने को मिलती है। वो कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहना ही पसंद करते हैं । लेकिन हाल ही में नसीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के खिलाफ ऐसा बयान दे दिया जिससे लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है । 
Trending Videos
naseeruddin shah troll for says virat kohli is worst bahaved player
Naseeruddin Shah
नसीर ने अपने ऑफीशियल फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंनें लिखा, 'विराट कोहली दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक खराब व्यवहार वाले खिलाड़ी भी हैं। उनकी क्रिकेटिंग क्षमता उनके अहंकार और बुरे व्यवहार के आगे फीकी पड़ जाती है। वैसे मेरा इरादा देश छोड़ने का नहीं है।'







 
विज्ञापन
विज्ञापन
naseeruddin shah troll for says virat kohli is worst bahaved player
naseeruddin shah
नसीर ने ऐसा इसलिए लिखा क्योंकि पिछले दिनों कोहली ने एक क्रिकेट फैन को भारत छोड़ने की नसीहत दी थी, जिस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। नसीर ने कोहली के इस बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विराट कोहली को घमंडी कहने पर सोशल मीडिया यूजर्स नसीर को काफी ट्रोल कर रहे हैं । 






 
naseeruddin shah troll for says virat kohli is worst bahaved player
नसीरुद्दीन शाह
एक यूजर ने नसीर को पाकिस्तान चले जाने की नसीहत दी । वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि नसीर ने विराट के बारे में तो बता दिया लेकिन पाकिस्तानी और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स को लेकर क्या कहेंगे । एक और यूजर लिखते हैं, 'चाचा फॉर्म में हैं आजकल । बॉलीवुड में कोई काम नहीं मिल रहा ।'







 
विज्ञापन
naseeruddin shah troll for says virat kohli is worst bahaved player
naseeruddin shah - फोटो : AmarUjala
सोशल मीडिया पर विराट के सैकड़ों फैंस ने नसीर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । बता दें कि नसीरुद्दीन शाह इन दिनों फिल्मों में कम ही नजर आ रहे हैं । इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'होप और हम' और 'न्यूड' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं । 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed