अभिनेता सोनू सूद इन दिनों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों के लिए किसी फरिश्ते से कम बनकर नहीं उभरे हैं। लॉकडाउन में वो लगातार ऐसे लोगों को उनके घर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। सोनू सूद के इस काम के लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है। इस बीच सोनू सूद की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जो 23 साल पुरानी है।
23 साल पहले खुद लोकल ट्रेन से सफर करते थे सोनू सूद, आज लाखों लोगों के लिए बने 'मसीहा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह तस्वीर ट्रेन के टिकट के पास पर लगा हुआ है। एक यूजर ने इसे साझा किया है। टिकट 23 साल पुराना है। 420 रुपये का पास लेकर सोनू लोकल ट्रेन से बोरीवली से चर्चगेट तक का सफर करते थे। सोनू सूद की उम्र उस वक्त 24 साल थी।
यूजर ने अभिनेता की तारीफ करते हुए लिखा कि 'जिसने सच में संघर्ष किया हो उसे दूसरे लोगों की पीड़ा समझ में आती है, सोनू सूद कभी 420 रुपये वाली लोकल का पास लेकर सफर किया करते थे।' यूजर के इस ट्वीट पर सोनू ने जवाब में लिखा कि 'जिंदगी एक सर्कल है।'
Life is a full circle ⭕️ https://t.co/XTVp1ysRaz
— sonu sood (@SonuSood) May 29, 2020
लोगों की मदद करने के लिए सोनू सूद की तारीफ तो हो ही रही है साथ ही ट्विटर पर उनका मजाकिया अंदाज भी चर्चा में है। बीते दिनों एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए कहा कि, 'क्या आप मदद कर सकते हैं? ढाई महीने से मैंने पार्लर नहीं देखा है। कृपया मुझे सैलून तक पहुंचा दीजिए। ये केवल एक मजाक था। आप एक सच्चे हीरो हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दे।' इस पर सोनू ने लिखा, 'सैलून जाकर क्या करोगे? सैलून वाले को तो मैं गांव छोड़ के आ गया। उसके पीछे-पीछे गांव जाना है तो बोलो?'
सोनू के फिल्मों की बात करें तो साल 2001 में 'शहीद-ए-आजम' में भगत सिंह के किरदार से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वो 'जोधा अकबर', 'सिंह इज किंग', 'एक विवाह ऐसा भी', 'दबंग' और 'गब्बर इज बैक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।