फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रवासी मजदूरों के बाद केरल में फंसी लड़कियों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, 117 लड़कियों को करवाया एयरलिफ्ट

Fri, 29 May 2020 04:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 29 May 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Rescued Girls Who Trapped in Kerala Airlifts Them To Reach Home in Odisha
सोनू सूद - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इस समय कई लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं। सोनू सूद मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद कर उन्हें अपने घर तक पहुंचा रहे हैं। इस काम के लिए सोनू सूद सभी की वाहवाही भी बटोर रहे हैं। वहीं अब हाल ही में सोनू सूद ने एक बार फिर से अपनी दरियादिली दिखाई है। सोनू ने केरल में फंसी लड़कियों को एयरलिफ्ट करवाकर एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो इन विपरीत परिस्थियों में हर एक व्यक्ति के साथ खड़े हैं।

Sonu Sood Rescued Girls Who Trapped in Kerala Airlifts Them To Reach Home in Odisha
सोनू सूद - फोटो : Social Media

दरअसल हाल ही में अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद करने के साथ ही केरल में फंसी कुछ लड़कियों की भी मदद की है। सोनू ने लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को केरल में फंसी ओडिशा की 177 लड़कियों को वहां से एयरलिफ्ट करवाया है। इस बात की जानकारी सोनू सूद के एक करीबी सूत्र से मिली है।

Sonu Sood Rescued Girls Who Trapped in Kerala Airlifts Them To Reach Home in Odisha
सोनू सूद - फोटो : Social Media

सोनू के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि एर्नाकुल में फंसी 177 लड़कियों को ओड़िसा एयरलिफ्ट करवाया है। ये लड़कियां एर्नाकुलम की एक लोकल फैक्ट्री में सिलाई और कढ़ाई का काम करती हैं। लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री बंद हो गई और सभी लड़कियां वहीं फंस गईं। सोनू को अपने एक दोस्त के जरिए इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर करे तुरंत कोच्चि और भुवनेश्वर एयरपोर्ट को ऑपरेट कराने की सरकार से परमिशन ली। परमिशन मिलने के बाद एक्टर ने बेंगलुरु से खासतौर पर एयरक्राफ्ट मंगवाया और लड़कियों को उनके घर भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Rescued Girls Who Trapped in Kerala Airlifts Them To Reach Home in Odisha
sonu sood

राज्यसभा सांसद अमर पटनायक ने भी ट्वीट के जरिए सोनू सूद की तारीफ की है। पटनायक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सोनू सूदजी, आपके द्वारा उड़िया लड़कियों को केरल से सुरक्षित वापस लौटने में मदद करना सराहनीय है। यह श्रेय आपके द्वारा किए गए प्रयासों को जाता है। यह देखना अविश्वसनीय है कि आप कैसे जरूरतमंदों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। आप और सक्षम बनें।'

विज्ञापन
Sonu Sood Rescued Girls Who Trapped in Kerala Airlifts Them To Reach Home in Odisha
सोनू सूद - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों और छात्रों की मदद कर रहे थे। इस कार्य के लिए सोनू को काफी सराहना भी मिल रही है। सोनू ने ऐसे लोगों की मदद के लिए कई बसों का इंतजाम किया है। वहीं हाल ही में उन्होंने लोगों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इससे पहले सोनू सूद ने लॉकडाउन की शुरुआत में ही अपना होटल भी हैल्थ वर्कस के लिए खोल दिया था।

पढ़ें: Exclusive: इस कॉमोडियन को पिता समान मानती हैं भारती सिंह, इस तरह शुरू किया था कॉमेडी का सफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed