मुंबई से बाहर भागने को बेकरार तमाम बेसहारा और संकट में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद ने एक नई व्यवस्था शुरू की है। सोनू ने कई बस सेवाओं का इंतजाम किया है जो प्रवासियों को उनके घर वापस भेजने में मदद करेंगी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से अनुमति भी ली है।
सोनू सूद ने की प्रवासी मजदूरों की मदद और कोरोना फाइटर्स को बॉलीवुड सितारों ने दिया सम्मान, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का प्रकोप देशभर में देखने को मिल रहा है। इसका बड़ा असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। यहां कोरोना के फ्रंटलाइन वॉरियर्स यानी की पुलिसकर्मियों में ये संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। ये पुलिसकर्मी कोरोना को रोकने के अथक प्रयास में लगे हुए हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इस प्रयास में ये खुद का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में इन कोरोना फाइटर्स के सम्मान में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की तस्वीर बदलकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगा लिया है।
शाहरुख खान से लेकर कटरीना कैफ तक इन सितारों ने बदली प्रोफाइल पिक्चर, 'फ्रंटलाइन वॉरियर्स' को ऐसे दे रहे हैं सम्मान
कोरोना वायरस ने हर व्यापार की कमर तोड़कर रख दी है। लॉकडाउन की वजह से फिल्म इंस्डस्ट्री ठप पड़ी है। फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग को रोक दिया गया। ऐसे में यहां काम करने वाले तमाम कलाकारों, क्रू और दिहाड़ी मजदूरों की रोजी रोटी पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि इनकी मदद के लिए भी कई लोग आगे आए हैं। लेकिन दिक्कत सिर्फ रोजी रोटी की ही नहीं है।
सालों की मेहनत के बाद सीमा पहवा को मिली बॉलीवुड में सफलता, बोलीं- लॉकडाउन के बाद फिर से शुरुआत करनी पड़ेगी
हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' अभिनेता शरमन जोशी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। लेकिन राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शरमन को किरदार उनकी पहली फिल्म में किए काम ने दिलवाया था। शरमन ने अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए बताया कि जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'स्टाइल' में काम किया तो उनके काम से राजू हिरानी बहुत प्रभावित हुए थे। वह कहते हैं, 'जब राजू हिरानी सर ने '3 इडियट्स' बनाना शुरू की तो उन्होंने मुझसे कहा था कि उन्होंने मेरा काम 'स्टाइल' में देखा था। वह उससे बहुत प्रभावित थे। इसलिए '3 इडियट्स' मुझे काम मिला।'
शरमन को इस फिल्म की वजह से राजू ने दिया था '3 इडियट्स' में मौका, अमर उजाला से बातचीत में किया खुलासा
विवादों में रहने वालीं मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे को लेकर रविवार को खबर आई कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि लॉकडाउन में पूनम अपने दोस्त के साथ बेवजह बाहर घूम रही थीं। जिसके बाद पुलिस ने पूनम और उनके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन इन सबके बीच अब पूनम पांडे का एक वीडियो सामने आया है।
गिरफ्तारी की खबरों के बीच सामने आया पूनम पांडे का वीडियो, बोलीं- मेरी चिंता मत करो

कमेंट
कमेंट X