सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sonu Sood: बॉलीवुड में भगत सिंह बनकर किया डेब्यू, साउथ में रहे चर्चित विलेन; कोरोना काल में बन गए ‘मसीहा’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 30 Jul 2025 07:00 AM IST
सार

Sonu Sood Birthday: 26 साल के अपने फिल्मी करियर में सोनू सूद ने हर तरह के किरदार निभाए। दक्षिण भारतीय फिल्मों के वह चर्चित विलेन भी बने। आज सोनू सूद (30 जुलाई 1973) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए, सोनू सूद के करियर और निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें। 

विज्ञापन
Sonu Sood Birthday Actor Film Career And Personal Life Known Unknown Facts
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood

अभिनय को लेकर जुनून और मेहनत के दम पर सोनू सूद ने फिल्मी दुनिया में अपने लिए अलग जगह बना ली है। फिल्माें में विलेन के दमदार किरदार निभाने वाला यह एक्टर असल जिंदगी में गरीब लोगों के लिए मसीहा भी बन चुका है। जानिए, सोनू सूद के करियर, साउथ में उनके चर्चित होने की कहानी? और कोविड काल में कैसे बने वह लोगों के लिए मददगार? 

Trending Videos
Sonu Sood Birthday Actor Film Career And Personal Life Known Unknown Facts
नागार्जुन के साथ फिल्म 'सुपर' करके साउथ में पॉपुलर हुए सोनू सूद - फोटो : एक्स (ट्विटर)

साउथ फिल्मों में बने पॉपुलर विलेन   
पंजाब से बिलॉन्ग करने वाले सोनू सूद मां-बाप के सपनों को पूरा करने के लिए नागपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान माॅडलिंग की। मॉडलिंग से ही फिल्मों की तरफ जाने का मन बना लिया। साल 1999 में सोनू सूद ने तमिल फिल्मों से एक्टिंग में कदम रखा। साल 2000 में तेलुगु फिल्म ‘हैंड्स अप’ की, साल 2005 में ‘मजनू’ नाम की तेलुगु फिल्म में अभिनय किया। साल 2005 में नागार्जुन के साथ फिल्म ‘सुपर’ में नजर आए। इस फिल्म में सोनू सूद ने जो किरदार निभाया, उसे काफी पसंद किया गया। वह साउथ में काफी पॉपुलर हो गए। आगे चलकर उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में विलेन के दमदार किरदार निभाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Birthday Actor Film Career And Personal Life Known Unknown Facts
सोनू की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'शहीद-ए-आजम' - फोटो : IMDB

शहीद-ए-आजम से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत 
करियर की शुरुआत जरूर सोनू सूद ने साउथ फिल्माें से की, वहीं बॉलीवुड में कदम फिल्म ‘शहीद-ए-आजम(2002)’ से रखा। इस फिल्म में उन्होंने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। आगे चलकर अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘युवा(2004)’ में भी सोनू सूद के काम को सराहा गया। रोमांटिक फिल्म ‘आशिक बनाया आपने(2005)’ के जरिए भी उन्हें काफी फेम मिला। ऐश्वर्या राय और ऋतिक स्टारर ‘जोधा अकबर’ से लेकर सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 2’ तक में सोनू सूद ने वर्सटाइल रोल किए। किसी में भाई बने तो किसी फिल्म में विलेन बनकर छा गए। 

Sonu Sood Birthday Actor Film Career And Personal Life Known Unknown Facts
सोनू सूद और जैकी चैन - फोटो : एक्स-@SonuSood

चाइनीज सुपरस्टार जैकी चेन संग की फिल्म 
सोनू सूद साउथ और हिंदी फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे। चाइनीज सुपरस्टार जैकी चेन की फिल्म ‘कुंग फू योगा(2017)’ में भी उन्होंने एक्टिंग से लेकर एक्शन तक में रंग जमाया। जैकी चेन भी सोनू सूद के कायल हो गए थे। 

विज्ञापन
Sonu Sood Birthday Actor Film Career And Personal Life Known Unknown Facts
सोनू सूद डायरेक्टेड फिल्म 'फतेह' - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood

फिल्म ‘फतेह’ से डायरेक्शन में रखा कदम   
साल 2025 में फिल्म ‘फतेह’ के जरिए सोनू सूद डायेक्टर की कुर्सी पर भी बैठे, इस फिल्म का निर्देशन करने के अलावा इसमें लीड रोल भी निभाया। फिल्म में सोनू सूद ने इंटरनेशनल लेवल का एक्शन दर्शकों को दिखाने की कोशिश की। साथ ही इस फिल्म से होने वाली कमाई को भी दान देने की बात कही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed