{"_id":"6102760e4cdd4b46512ca231","slug":"sonu-sood-birthday-special-unknown-facts-about-his-wife-sonali-sood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: पति रहते हैं सुर्खियों में तो बीवी है लाइमलाइट से कोसों दूर, जानिए सोनू सूद की पत्नी सोनाली के बारे में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: पति रहते हैं सुर्खियों में तो बीवी है लाइमलाइट से कोसों दूर, जानिए सोनू सूद की पत्नी सोनाली के बारे में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद- सोनाली सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'दबंग' में सलमान खान के पसीने छुड़ा देने वाले छेदी सिंह यानी सोनू सूद ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। सोनू सूद ने बॉलीवुड में बेशक ज्यादातर विलेन का किरदार निभाया लेकिन असल जिंदगी में वह किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। कोरोना काल में सोनू सूद जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने की कोशिशों में लगे रहे हैं और अब भी यह सिलसिला जारी है। देश में हो या विदेश में सोनू सूद के नाम का परचम लहरा रहा है। उनका जन्मदिन 30 जुलाई को होता है। धरती के इस भगवान की जिंदगी के बारे में जानने की हमेशा ही लोगों के मन में जिज्ञासा रहती है। चलिए आज हम आपको सोनू के परिवार और उनकी पत्नी के बारे में बताते है।
बतौर अभिनेता सोनू सूद काफी मशहूर हैं लेकिन उनकी फैमिली लाइमलाइट से कोसों दूर रहती है। पंजाब के मोगा में जन्मे सोनू सूद न सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी अभिनय करते हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर हो चुके सोनू सूद इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग कर चुके हैं।
2 of 5
सोनू सूद- सोनाली सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है। सोनू और सोनाली ने साल 1996 में शादी की थी। इनके दो बेटे भी हैं। जल्द ही दोनों की शादी को 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। सोनाली का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। शायद यही कारण है कि वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। सोनू फैमिली मैन हैं और वह अक्सर अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं।
3 of 5
सोनू सूद परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें सोनू और सोनाली की मुलाकात तब हुई थी जब वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। सोनू जहां पंजाबी हैं, तो वहीं सोनाली साउथ इंडियन हैं। सोनाली के बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा था कि वो उनकी जिंदगी में आने वाली पहली लड़की हैं। सोनू को शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस मुश्किल घड़ी में सोनाली ने सोनू का हर कदम पर साथ दिया। शादी के बाद दोनों मुंबई शिफ्ट हो गए। एक इंटरव्यू में सोनू ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा था, 'सोनाली हमेशा सपोर्टिव रही हैं। पहले वो नहीं चाहती थीं कि मैं एक्टर बनूं लेकिन अब वो मुझपर गर्व करती हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडियाSocial Media
गौरतलब है कि सोनू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में तमिल फिल्म 'कल्लाजहगर' से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान 'युवा' फिल्म से मिली। इसके बाद 'एक विवाह... ऐसा भी', 'जोधा अकबर', 'शूटआऊट एट वडाला', 'दबंग', 'सिंबा' ने उन्हें शोहरत दिलाई। फिलहाल सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान माने जा रहे हैं। हर तरफ उनके काम की तारीफ हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।