फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: इस एक गाने ने बदल दी थी सोनू निगम की किस्मत, आज हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे गायकों में से एक

Fri, 30 Jul 2021 07:20 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 30 Jul 2021 07:20 AM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam birthday special this song changed legendary singer life know interesting facts about him
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में प्रतिभा की कमी नही है लेकिन कुछ हुनर ऐसे हैं जिनकी चमक साल बीतने पर फीकी नहीं पड़ती बल्कि और भी बढ़ती जाती है। ऐसे ही एक दिग्गज गायक हैं सोनू निगम जिनकी मीठी आवाज का हर कोई दीवाना है। 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद में जन्में सोनू निगम ने कड़ा संघर्ष कर खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया है। कहते हैं ना की पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं कुछ ऐसा ही सोनू निगम के साथ था। बचपन से ही उनका रुझान संगीत की ओर रहा।



कड़े संघर्ष से हासिल की ये सफलता

उन्हें ये हुनर अपने पिता से विरासत में मिला था। महज 4 साल की उम्र में सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ स्टेज शोज, पार्टियों और फंक्शन में गाने लगे थे। उस वक्त भी उनकी आवाज काफी पसंद की जाती थी। सोनू दिग्गज गायक मोहम्मद रफीं से काफी प्रभावित हैं। शुरुआती दिनों में वो रफी साहब के गाने ही स्टेज पर गाया करते थे। आज सोनू निगम की गिनती सबसे महंगे गायकों में होती है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

Sonu Nigam birthday special this song changed legendary singer life know interesting facts about him
पिता के साथ स्टेज पर गाते सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू जब 18-19 साल के थे तो उनके पिता उन्हें लेकर मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत का प्रशिक्षण लिया। हालांकि उनके लिए बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं था। सोनू निगम की प्रतिभा को टी सीरीज ने पहचाना था और उनके गाये गानों का एलबम 'रफी की यादें' नाम से निकाला। उन्होंने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जनम' से की लेकिन ये फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी। इसके बाद करीब 5 साल तक प्लेबैक सिंगर बनने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया।

Sonu Nigam birthday special this song changed legendary singer life know interesting facts about him
सोनू निगम - फोटो : Social Media

सोनू के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब उन्हें 'सारेगामा' शो होस्ट करने का मौका मिला। साल 1995 में ये शो प्रसारित हुआ। इसके बाद उनकी मुलाकात टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से हुई और गुलशन कुमार ने सोनू को फिल्म 'बेवफा सनम' में गाने का मौका दिया। फिल्म में उनका गाया गाना 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'  जबरदस्त हिट हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam birthday special this song changed legendary singer life know interesting facts about him
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद सोनू की सफलता का जो सफर शुरू हुआ उस पर वो आगे ही बढ़ते रहे। सोनू की आवाज शाहरुख और आमिर जैसे दिग्गज कलाकारों पर फिट बैठती है। उन्होंने 3 दशक के अपने करियर में लगभग 320 फिल्मों के लिए गाने गाए। उन्हें अब तक 2 बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। हिंदी के अलावा सोनू निगम ने अंग्रेजी, कन्नड़, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, मैथिली, भोजपुरी, नेपाली और मराठी भाषा में भी गाने गाए हैं।

विज्ञापन
Sonu Nigam birthday special this song changed legendary singer life know interesting facts about him
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू एक बेहतरीन गायक हैं लेकिन उन्होंने अभिनय में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 'प्यारा दुश्मन', 'उस्ताद उस्तादी से', 'बेताब', 'हमसे है जमाना' और 'तकदीर' जैसी फिल्मों में बालकलाकार के रूप में काम किया तो वहीं 'जानी दुश्मन', 'लव इन नेपाल', 'काश आप हमारे होते' जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता के रोल में नजर आए। हालांकि फैंस को उनकी गायिकी तो पसंद है लेकिन उनका अभिनय नहीं पसंद आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed