देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। वायरस का नया स्ट्रेन आने के बाद से ये और भी घातक हो गया है। इसे देखते हुए सरकार ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। हर नागरिक से इसका कड़ाई से पालन करने की अपील की गई है। कई शहरों में रात्रि लॉकडाउन तो कई जगहों पर अन्य तरह की सख्तियां बरती जा रही हैं। इन सबके बीच सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है परीक्षा रद्द करने का। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने और 12वीं की स्थगित करने का फैसला लिया है। इसपर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया।
सीबीएसई: बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने पर सोनू सूद ने जताई खुशी, छात्रों के लिए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी कि सीबीएसई की 10वीं परीक्षाओं को रद्द और 12वीं के एग्जाम को आगे के लिए टाल दिया गया है। इस फैसले पर कोरोना से परेशान लोगों की खिदमत में जुटे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि वो पहले से ही परीक्षाओं को टालने के पक्ष में थे।
So finally it happened.
— sonu sood (@SonuSood) April 14, 2021
Congratulations to every student. 🇮🇳
इसको लेकर अभिनेता ने ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है ‘फाइनली यह हो गया। प्रत्येक छात्र को बधाई।’ इसके बाद कुछ लोगों ने उनके पोस्ट और विचार का समर्थन किया तो कुछ उनमें खामियां भी निकालने लगे। इस दौरान उनके पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट देखे गए, जिसमें कुछ अन्य बोर्ड के छात्र अपने साथ भेदभाद की बातें करने लगे।
Sir cbse walo ke postponed hue hai hum up board wale hai hum log ke kyu nhi hue sirf cbse walo ko corona ka darr hai hum upboard walo ko corona nhi hoga
— MRFALANE GAMING (@mrfalane) April 14, 2021
एग्जाम टलने से सीबीएसई के बच्चे तो बड़े खुश नजर आए, लेकिन दूसरे बोर्ड के बच्चे भला क्या करते। अपनी मायूसी में उन्होंने सोनू से मजेदार मांग कर डाली। आईसीएसई और यूपी के अलावा अन्य बोर्ड के बच्चे भी अभिनेता से मांग करने लगे कि उनकी परीक्षाएं भी कैंसिल करवा दी जाएं। क्योंकि कोरोना सभी बोर्ड के बच्चों के लिए है।
No CBSE walon ke Alava Kisi ki Value nahi he sab to ese Raect kar rahe he Aur credit le rahe he Jaise Pure India me Sare board ke Exam postponed or Cancel Ho gaye he Ye bhi ek Discrimination He
— Ayush Vaishnav (@AyushVaishnavAV) April 14, 2021
बता दें कि आज यानी 14 अप्रैल को शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सीबीएसई के अधिकारियों के साथ बैठक की। देश में फैली कोरोना महामारी के बीच पैदा हुए अस्थिर हालात को देखते हुए परीक्षाओं को रद्द करने और स्थगित करने का फैसला लिया गया।
Sir please keep raising voice for other states like Andhra Pradhesh