'मसीहा', 'रियल लाइफ हीरो', 'धरती का भगवान' आजकल लोग अभिनेता सोनू सूद को इन नामों से भी पुकारने लगे हैं। सोनू सूद ने उस वक्त लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया जब लोग कोरोना काल में अपने घर पहुंचने के लिए भटक रहे थे, रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। अभिनेता ने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद की और आज उन्हें पूरी दुनिया सलाम कर रही है। चाहे देश में हो या विदेश में सोनू सूद के नाम का परचम लहरा रहा है। सोनू ने अब तक ना जाने कितने लोगों को घर पहुंचाया, कितने लोगों का इलाज करवाया और सुविधाएं पहुंचाई। यही कारण है कि सोनू सूद के ट्विटर अकाउंट से लेकर मुंबई में घर के बाहर तक मदद मांगने वालों की लंबी लाइन लगी रहती है। इसी बीच कुछ ऐसे मामले भी सामने आ जाते हैं, जिन्हें सुनकर खुद सोनू भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। हाल ही में ऐसा कुछ हुआ जब एक फैन की डिमांड सुनकर सोनू खुद को रोक नहीं पाए और उसका मजेदार जवाब दिया। सोनू के इस जबरा फैन का सवाल और अभिनेता का जवाब जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है।
अजीबो-गरीब: 'भाई गर्लफ्रेंड आईफोन मांग रही है', फैन की डिमांड पर सोनू सूद ने दिया मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'इंजीनियरिंग लड़का' के नाम से बने ट्विटर प्रोफाइल ने सोनू सूद और उनके फाउंडेशन को टैग करते हुए लिखा, 'भाई मेरी गर्लफ्रेंड iPhone मांग रही है, उसका कुछ हो सकता है?' सोनू सूद ने भी इस यूजर को मजेदार जवाब दिया, जिसके बाद यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
सोनू सूद अपने फैन के इस सवाल के जवाब में लिखते हैं, 'उसका तो पता नहीं, अगर iPhone दिया तो फिर तेरा कुछ नहीं रहेगा।' सोनू ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। सोनू के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
उसका तो पता नहीं,
अगर iphone दिया तो पर तेरा कुछ नहीं रहेगा😂 https://t.co/t99rnT8z22
हाल ही में सोनू तब चर्चा में आ गए थे जब उनके खिलाफ यह अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि उन्होंने अपने बेटे को फादर्स डे के मौके पर तीन करोड़ की लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की है। जिसपर सोनू जवाब देते हैं और कहते हैं, 'आखिर मैं अपने बेटे को फादर्स डे पर कार क्यों गिफ्ट करूंगा? क्या उसे कुछ मुझे गिफ्ट नहीं करना चाहिए? आखिरकार यह तो मेरा दिन हुआ ना। मजाक की बात अलग है, मेरे लिए फादर्स डे का सबसे अच्छा गिफ्ट वह होगा जब मैं अपने दोनों बेटों के साथ पूरा दिन एक साथ गुजारूंगा। मेरे पास मुश्किल से ही उनके लिए वक्त होता है। अब वे बड़े हो रहे हैं और उनकी अपनी जिंदगी भी है।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद लोगों की मदद करते तो नजर आते ही हैं, इसके अलावा वह जल्द ही कई फिल्मों में भी नजर आएंगे। आखिरी बार सोनू रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में विलेन के किरदार में नजर आए थे। अब सोनू सूद फिल्म 'पृथ्वीराज' में काम कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म से मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा सोनू कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।