अभिनेता सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्मिता प्रकाश के पॉडकास्ट का है। शो में सोनू अगले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। इस वीडियो में उन्होंने फिल्म 'दबंग' से जुड़ी कुछ बातें शेयर की है। उन्होंने बताया कि एक्टर ने शुरुआत में फिल्म 'दबंग' का ऑफर क्यों ठुकरा दिया था और फिर बाद में फिल्म में उनके किरदार 'छेदी' में कुछ बदलाव होने के बाद वह फिल्म में नजर आए थे।
Sonu Sood : फिल्म 'दबंग' को लेकर सोनू सूद का खुलासा, कहा- सलमान के साथ ईगो क्लैश की यह थी बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के दौरान उनसे 'दबंग' के सेट पर सलमान के साथ ईगो क्लैश होने के बारे में पूछा गया। शो के टीजर वीडियो में सोनू कैजुअल अंदाज में नजर आ रहे हैं। शो में स्मिता उनसे पूछती है कि आप जानते थे कि फिल्म में आप सलमान के साथ काम कर रहे हैं फिल्म का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन सलामन होने वाले हैं। इस बात को लेकर कभी आपके अंदर ईगो आया ? जिस पर शानदार जवाब देते हुए सोनू कहते हैं कि मेरा एक मानदंड रहता था कि ठीक है आपके मेरे से 21 रोल हो सकता है। पर मैं भी 19 रोल तो लेकर जाऊंगा ही जाऊंगा। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के सीन्स लिखने के बारे में बात की।
वहीं, सोनू से पूछा गया कि वह राजनीति में कब एंट्री करने वाले हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी उनका ऐसा कोई विचार नहीं है साथ ही सोनू ने कहा, 'मैं अपने नियम खुद तय करने की कोशिश करूंगा।' एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें को उन्होंने साल 2004 में आई फिल्म 'शहीद-ए-आजम' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।
इसके बाद 'युवा', 'आशिक बनाया आपने' , 'जोधा अकबर' , 'सिंह इज किंग' समेत कई फिल्मों में दिखाई दिए। एक्टर को फिल्म 'दबंग' से काफी सफलता मिली । उन्हें आखिरी बार' सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था। सोनू अपनी अपकमिंग फिल्म 'फतेह' को लेकर बिजी है।
यह भी पढ़ें- Bollywood Celebs Pets: इन स्टार्स को है अपने पालतू जानवरों से बेशुमार प्यार