फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठगी करने वालों के लिए सोनू सूद का खास संदेश, कहा- नौकरी चाहिए तो मेरे पास आओ

Wed, 07 Apr 2021 10:38 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 07 Apr 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood gave special message to fraudster said if you need job come to me
सोनू सूद - फोटो : Instagram

सोनू सूद एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने लॉकडाउन के वक्त गरीबों और जरुरतमंदों की मदद की थी। उनके मदद करने का सिलसिला पिछले साल शुरू हुआ था और आज भी ये जारी है। आज भी जब कोई व्यक्ति सोनू सूद से मदद मांगता है तो अभिनेता उसकी मदद करते हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोनू सूद के नाम पर ठगी कर रहे हैं और गरीबों का पैसा लूट रहे हैं। हाल ही में तेलंगाना से ऐसी एक खबर सामने आई थी जहां अभिनेता के नाम पर धोखाधड़ी हो गई। अब ठगी करने वाले लोगों के लिए सोनू सूद ने एक खास बात कही है।

Sonu Sood gave special message to fraudster said if you need job come to me
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

एक इंटरव्यू में सोनू सूद ने कहा कि, 'किसी का नुकसान कर खुश नहीं रहा जा सकता है। गरीबों का पैसा मारना बड़ा पाप है और इसे माफ नहीं किया जा सकता। ये उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो धोखा देते हैं। आप जरूर पकड़े जाएंगे। अगर आप पैसों की कमी की वजह से ये सब करते हैं तो मेरे पास आएं, मैं नौकरी दूंगा। लोगों को धोखा देकर पैसा ना कमाएं। कुछ भी नहीं होगा।' 

Sonu Sood gave special message to fraudster said if you need job come to me
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू ने आगे कहा कि, 'जो शख्स ठगी करता है उसे सजा से ज्यादा सही दिशा की जरूरत है। उसकी काउंसलिंग होना जरुरी है। बता दें कि इससे पहले भी सोनू सूद के नाम पर कई गरीबों के पैसे लूटे गए हैं। वहीं अभिनेता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने ठगी करने वालों को सख्त चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood gave special message to fraudster said if you need job come to me
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

हालांकि तमाम चेतावनी के बाद भी ना ऐसे अपराध कम हो रहे हैं और ना ही कानून का डर दिख रहा है। सोनू भी यहीं चाहते हैं कि उनके नाम पर किसी गरीब का पैसा ना मारा जाए। वो हर किसी की मदद के लिए तैयार रहते हैं और अब तो उन्होंने ठगी करने वालों से भी कह दिया है कि वो ऐसे गलत काम छोड़ सही नौकरी कर सकते हैं और अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

विज्ञापन
Sonu Sood gave special message to fraudster said if you need job come to me
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि सोनू सूद सोशल मीडिया पर तो सक्रिय रहते ही हैं साथ ही अपनी तस्वीरें भी साझा करते हैं। कुछ समय पहले सोनू सूद ने एक तस्वीर सोशल पर साझा की थी जिसमे वो जिम में पोज देते नजर आ रहे थे। फैंस को सोनू की शर्टलेस फोटो काफी पसंद आई थी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed