सब्सक्राइब करें

Fateh: अब मुफ्त में टिकट बांटकर जुटाने पड़ रहे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर सोनू सूद की ‘फतेह’ का बुरा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Jan 2025 05:34 PM IST
सार

Fateh: सोनू सूद की 'फतेह' सिनेमाघरों में लगी है। मगर यह बॉक्स ऑफिस पर कतई फतह नहीं कर सकती। इसने कोई पानी भी नहीं पूछ रहा, ऐसे में दर्शक बटोरने के लिए एक्टर ने स्पेशल ऑफर पेश किया है।

विज्ञापन
Sonu Sood Gift for fans on Lohri buy 1 get one free ticket Offer on Movie Fateh Know Details
फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम

कोई सिनेमाघरों में लगी हो और रिलीज को महज तीन दिन बीते हों, फिर भी इसके टिकट मुफ्त में बांटे जाने शुरू हो जाएं तो क्या समझा जाए? सीधी-सीधी बात करें तो दर्शक बटोरने की कवायद। जैसा कि सोनू सूद कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'फतेह' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में लगी। मगर, आलम यह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी है। ऐसे में सोनू सूद ने दर्शक बटोरने की नई तरकीब निकाली है।


Fateh Movie Review: जी स्टूडियोज की नए साल में नए तेवर दिखाने की कोशिश, खाली गया सोनू सूद पर लगा दांव

Trending Videos
Sonu Sood Gift for fans on Lohri buy 1 get one free ticket Offer on Movie Fateh Know Details
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्या है नया ऑफर
सोनू सूद ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के मौके पर एक खास ऑफर दिया जा रहा है। एक फिल्म के टिकट पर एक मुफ्त मिल रहा है। सोनू सूद ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'थिएटर्स में मुलाकात होगी'। बता दें कि यह फिल्म जब रिलीज हुई तो पहले दिन भी इसकी टिकट का दाम मात्र 99 रुपये रखा गया। हालांकि, यह पैंतरा फिल्म को दर्शक दिलाने में कारगर होता नहीं दिखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Gift for fans on Lohri buy 1 get one free ticket Offer on Movie Fateh Know Details
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनू सूद ने किया है निर्देशन
सोनू सूद ने इस फिल्म में अभिनय किया है और साथ ही इसके निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने डायरेक्शन में डेब्यू किया है। मगर, कदम लड़खड़ा गए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसके एक्शन को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कही जा रही थीं, लेकिन रिलीज के बाद सब ऊंची दुकान और फीके पकवान वाली बात साबित हुई।

Sonu Sood Gift for fans on Lohri buy 1 get one free ticket Offer on Movie Fateh Know Details
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तीन दिनों में 10 करोड़ भी नहीं हुई कमाई
फिल्म फतेह को करीब 25 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया है। इसने ओपनिंग डे पर करीब 2.4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने  2.1 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म की कमाई  2.25 करोड़ रुपये रही। कुल मिलाकर तीन दिनों में भी फिल्म अभी 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन तक नहीं कर पाई है।

ये खबर भी पढ़ें:
Dhanush-Vetrimaaran: 'असुरन' के बाद काम करने फिर साथ आए वेत्रिमारन और धनुष, पांचवीं फिल्म के लिए मिलाया हाथ

विज्ञापन
Sonu Sood Gift for fans on Lohri buy 1 get one free ticket Offer on Movie Fateh Know Details
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गेमचेंजर से रहा मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला रामचरण की 'गेमचेंजर' से रहा। दोनों फिल्में एक ही दिन मैदान में उतरीं। जहां सोनू सूद की 'फतेह' की हालत पतली है, वहीं 'गेमचेंजर' का भी दम निकला हुआ है। करीब 450 करोड़ रुपये बजट में बनी यह फिल्म भी दर्शक नहीं खींच पा रही है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed