अभिनेता रणबीर कपूर इस समय मुंबई में संजय लीला भंसाली की निर्देशित फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बीच, सूत्रों ने खुलासा किया है कि रणबीर अगले अप्रैल में 'धूम 4' की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता फिल्म लव एंड वॉर में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि रणबीर की दूसरी बड़ी परियोजना, नितेश तिवारी की निर्देशित 'रामायण' भी पाइपलाइन में है।
Dhoom 4: 'धूम 4' में ये अभिनेता बनेगा शातिर चोर? साउथ से लिया जाएगा विलेन, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग
रणबीर कपूर 'धूम 4' के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होगी। लव एंड वॉर और रामायण के साथ अभिनेता की लाइनअप में कई और प्रोजेक्ट्स हैं।
अगले साल अप्रैल में फ्लोर पर आएगी धूम 4?
इंडिया टुडे से बातचीत में एक सूत्र ने बताया, "धूम 4 के लिए रणबीर कपूर को अलग लुक की जरूरत होगी और इसे शुरू करने से पहले, वह अपने दो मौजूदा प्रोजेक्ट्स को पूरा करेंगे। धूम 4 अगले अप्रैल में फ्लोर पर आने की उम्मीद है। प्रोडक्शन टीम फिलहाल फिल्म के लिए दो मुख्य महिला किरदारों और एक खलनायक को चुनने की कोशिश कर रही है। फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए मुख्य दावेदारों पर साउथ से विचार किया जा रहा है।"
Dhanush-Vetrimaaran: 'असुरन' के बाद काम करने फिर साथ आए वेत्रिमारन और धनुष, पांचवीं फिल्म के लिए मिलाया हाथ
धूम को लेकर दर्शक हैं उत्साहित
साल 2004 में आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के साथ शुरू हुई 'धूम' फ्रैंचाइजी ने एक्शन सिनेमा में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया। 'धूम 2' (2006) में ऋतिक रोशन और 'धूम 3' (2013) में आमिर खान ने फिल्म से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अब 'धूम 4' की कास्टिंग को लेकर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Mridul Das: बेजुबानों की मदद इस एक्टर की मां को पड़ी भारी, गैंगस्टर ने दी धमकी, अभिनेता ने पुलिस से लगाई गुहार
धूम 4 का हिस्सा हैं रणबीर कपूर?
फिल्म में रणबीर कपूर को कास्ट करने को लेकर एक सूत्र ने बताया कि रणबीर के साथ चर्चाएं सबसे लंबे समय से चल रही थीं। उन्होंने स्क्रिप्ट सुनने के बाद से ही 'धूम 4' का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई थी और अब आखिरकार वह इसका हिस्सा भी हैं। आदित्य चोपड़ा को लगता है कि रणबीर धूम की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सही ऑप्शन हैं।"
इस प्रोजेक्ट में दिखेंगे रणबीर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर के पास कई और बड़े प्रोजेक्ट भी हैं। 'एनिमल' का सीक्वल, जिसका नाम 'एनिमल पार्क' है। हालांकि, सीक्वल में समय लगेगा क्योंकि संदीप रेड्डी वंगा की अगली परियोजना प्रभास की 'स्पिरिट' अभी चल रही है।