{"_id":"6784f3e8e23b4b7233089f4a","slug":"tabu-horror-comedy-movies-list-bhoot-bangla-bhool-bhulaiyaa-2-hawa-golmaal-again-2025-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tabu: भूल भुलैया 2 के बाद इस हॉरर फिल्म से दर्शकों को डराएंगी तब्बू, पहले भी भूतिया मूवी में आ चुकी हैं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tabu: भूल भुलैया 2 के बाद इस हॉरर फिल्म से दर्शकों को डराएंगी तब्बू, पहले भी भूतिया मूवी में आ चुकी हैं नजर
Mon, 13 Jan 2025 04:57 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 13 Jan 2025 04:57 PM IST
सार
Tabu Horror Comedy Movies: बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू हर तरह की फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। उन्होंने कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्मों से भी खूब मनोरंजन किया है, लेकिन हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की बात आती है तो तब्बू की कई फिल्में हैं, जिनमें उन्होंने दर्शकों को डराया भी है। भूल भुलैया 2 के बाद तब्बू जल्द ही एक और हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
एक और हॉरर फिल्म मे नजर आएंगी तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम@tabutiful
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने कई दमदार किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। रोमांस, थ्रिलर, एक्शन के अलावा तब्बू ने हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से भी दर्शकों का दिल जीता है। हवा, गोलमाल अगेन, भूल भुलैया 2 के बाद अब तब्बू एक और भूतिया फिल्म में नजर आने वाली हैं।
जानिए किस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम@tabutiful
भूत बंगला
तब्बू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के पोस्ट के साथ उन्होंने क्लैप बोर्ड की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हम यहां बंद हैं..'। इस फिल्म में तब्बू के अलावा अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। तब्बू की इस फिल्म को देखने के लिए आपको 2026 का इंतजार करना पड़ेगा।

भूल भुलैया 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@tabutiful
भूल भुलैया 2
2022 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 में तब्बू ने डबल रोल निभाया था। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में तब्बू ने मंजूलिका और अंजूलिका का किरदार निभाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। तब्बू इस फिल्म में अंजूलिका के किरदार में जितनी खूबसूरत दिखीं, वहीं उन्होंने मंजूलिका के किरदार से सभी को डराया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: बिना इजाजत फोटो खींचना फैन को पड़ा भारी, शाहरुख खान ने लगाई फटकार

गोलमाल अगेन-तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम@tabutiful
गोलमाल अगेन
गोलमाल अगेन में परिणीति चोपड़ा आत्मा बनी हैं और तब्बू के पास ऐसी शक्ति होती है, जिसके जरिए वो भूतों को देखने के अलावा उनसे बात भी कर सकती हैं। इस फिल्म में हॉरर के साथ जबर्दस्त कॉमेडी भी देखने को मिली। इस फिल्म में तब्बू के अलावा अजय देवगन, श्रेयस तलपदे, तुषार कपूर और अरशद वारसी ने अहम भूमिका निभाई है। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था।
यह भी देखें:
Sankranthiki Vasthunam: वेंकटेश के फैंस के लिए खुशखबरी, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम'

हवा फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम@tabutiful
हवा
2003 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म हवा में तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को गुड्डू धनोआ ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में (तब्बू) संजना तलाक के बाद अपनी बेटियों और भाई के साथ जंगल में एक झोपड़ी में रहने लगती है, जहां उसे अपने आस-पास अलौकिक गतिविधियों का सामना करना पड़ता है और उसे अपराधियों की आत्माओं से निपटना पड़ता है।
यह भी देखें:
The Greatest Rivalry: 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी इंडिया बनाम पाकिस्तान', जानिए किस ओटीटी पर रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री