फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: छा गया बिहार की माटी का लाल अमरजीत जयकर, रूहानी आवाज सुन सोनू सूद ने दे डाला यह बड़ा ऑफर

Thu, 23 Feb 2023 01:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 23 Feb 2023 01:14 PM IST
विज्ञापन
sonu sood give singing offers to amarjeet jaykar of samastipur bihar know the detail
सोनू सूद, अमरजीत - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर रोज ढेरों वीडियो वायरल होते हैं, कुछ बेहद मजाकिया होते हैं, तो कुछ वीडियो बहुत ही अच्छे होते हैं जो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं, और कुछ लोग उनसे स्टार भी बन जाते हैं। रानू मंडल और सहदेव दिरदो इस बात का उदाहरण हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो लोगों को अर्श से फर्श तक पहुंचाता है। कुछ ऐसा ही वाकया बिहार में देखने को मिला है। बिहार के समस्तीपुर जिले के अमरजीत जयकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका गाना खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनको बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने ऑफर दे डाला है। 

sonu sood give singing offers to amarjeet jaykar of samastipur bihar know the detail
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों अमरजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में ब्रश लेकर मस्ती फिल्म का गाना दिल दे दिया है जान तुम्हें देंगे गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को सुनने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लाखों लोगों को उनकी आवाज पसंद आ रही है। अब अमरजीत की गायकी पर सोनू सूद भी फिदा हो गए हैं और उनको एक जबरदस्त ऑफर दे डाला है।


इसे भी पढ़ें- Mrs Chatterjee Vs Norway: देश के खिलाफ जंग लड़ती दिखेंगी रानी मुखर्जी, दमदार मां बन हुई स्क्रीन पर वापसी
 
sonu sood give singing offers to amarjeet jaykar of samastipur bihar know the detail
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने सबसे पहले तो अमजीत के वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, एक बिहारी सौ पे भारी। अमरजीत की तारीफ सिर्फ सोनू सूद ही नहीं बल्कि सिंगर सोनू निगम ने भी की है। सोनू निगम ने ट्वीट करते हुए कहा है, ऐसे टैलेंट की कद्र होनी चाहिए। इसके बाद जब अमरजीत ने वीडियो साझा कर सोनू सूद का शुक्रिया अदा किया तो अभिनेता ने उनको अपनी आने वाली फिल्म फतेह में गाने का ऑफर दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu sood give singing offers to amarjeet jaykar of samastipur bihar know the detail
अमजीत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अमरजीत 27 और 28 फरवरी को मुंबई में रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में खुद अमरजीत ने कहा है कि सोनू सर से बात हो गई है, और उनकी फिल्म फतेह में गाने का ऑफर मिला है। बता दें कि अमरजीत जयकर वैसे समस्तीपुर जिले पटोरी अनुमंडल के भहुआ गांव के रहने वाले हैं। और अब वह गांव की गलियों से निकलकर मायानगरी मुंबई में उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।  बता दें इससे पहले बॉलीवुड सिंगर और सारेगामा रियलिटी शो की जूरी के सामने ऑनलाइन ऑडिशन भी दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed