बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस जिस किरदार को निभाते हैं उसमें ढल जाती हैं। वहीं, अब वह अपनी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के साथ एक बार फिर फैंस का दिल जीतने आ गई हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया, जो काफी दमदार लग रहा है। यह एक मां की कहानी है, जो अपने बच्चों और पति के साथ नॉर्वे में रहती हैं। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि वह अपने बच्चों के लिए पूरे देश के खिलाफ लड़ाई लड़ती है।
Mrs Chatterjee Vs Norway: देश के खिलाफ जंग लड़ती दिखेंगी रानी मुखर्जी, दमदार मां बन हुई स्क्रीन पर वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के ट्रेलर की शुरुआत मिसेज चटर्जी के किरदार से शुरू होती है, जो कोलकाता को छोड़कर नॉर्वे आकर अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। मिसेज चटर्जी की जिंदगी खुशहाल चल रही होती है कि एक दिन कुछ ऐसा होता है जो सब कुछ बदल देता है। उनके दोनों बच्चों को कानून का हवाला देकर उनसे छीन लिया जाता है और कहा जाता है कि वह एक अच्छी मां नहीं हैं। इसके बाद मिसेज चटर्जी की अपने बच्चों को वापस पाने की लड़ाई शुरू होती है और वह पूरे देश के खिलाफ खड़ी हो जाती हैं।
Paras Kalnawat: एकता कपूर के मशहूर शो में लीड रोल निभाएंगे पारस कलनावत! रातों रात हुए थे 'अनुपमा' से बाहर
ट्रेलर में बहुत सी चीजें दिखाई गए हैं, जो आपका दिल छू लेंगी कि कैसे एक मां अपने बच्चों के लिए हर हद को पार करने के लिए तैयार है। वहीं, ट्रेलर में कई महत्वपूर्ण बातों को भी दिखाया गया है, जैसे बच्चों को हाथ से खाना खिलाना, अपने साथ सुलाना या फिर माथे पर काला टीका लगाना, जिन्हें हम संस्कार मनाते हैं। लेकिन वहां इन्हीं बातों को खामियां दिखाकर मिसेज चटर्जी को अच्छी मां न होने का ठप्पा लगा दिया गया।
Lock Upp: लॉकअप के दूसरे सीजन से करण कुंद्रा का पत्ता साफ! बिग बॉस की इस हसीना को मिलेगी जेलर की कमान
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे 17 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा जिम सरभ, नीना गुप्ता और अनिर्बान भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है। पहले यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को 21 मार्च कर दिया गया। वहीं, अब यह आखिरकार 17 मार्च को रिलीज होगी।
Selfiee Box Office Prediction: 'पठान' के सामने टिक पाएगी अक्षय कुमार की 'सेल्फी', पहले दिन कितनी होगी कमाई?