फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंगः ऑक्सीजन की कमी पर बात करते हुए भावुक हो गए सोनू सूद, कहा- दिल टूट जाता है

Mon, 03 May 2021 08:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 03 May 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Sonu sood got emotional while talking about shortage of oxygen in country said my heart breaks
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

कोरोना काल में देश इस वक्त एकजुट होकर इस महामारी से लड़ रहा है। अब बॉलीवुड सितारे भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। हालांकि अभिनेता सोनू सूद ने पिछले साल ही लोगों की मदद करना शुरू कर दिया था और आज भी ये सिलसिला जारी है। हाल ही में सोनू भारत में मेडिकल सुविधाओं की कमी पर बात करते हुए भावुक हो गए और उन्होंने मुश्किल से अपने आंसू रोके।

Sonu sood got emotional while talking about shortage of oxygen in country said my heart breaks
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

एक इंटरव्यू के दौरान देश में ऑक्सीजन और बेड की कमी पर बात करते हुए सोनू सूद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि, 'ये सब देखकर मेरा दिल टूट जाता है। मैं लोगों की बातें सुनता हूं और जब वो दृश्य देखता हूं तो बेहद दुख होता है'।

Sonu sood got emotional while talking about shortage of oxygen in country said my heart breaks
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू सूद ने कहा कि, 'कभी कभी मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं कि ये सब देखने के लिए मेरे माता पिता अब मौजूद नहीं है।मैं समझ सकता हूं कि लाचार होकर इधर उधर भागना और अपने लोगों के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम ना कर पाना कितना कष्टदायी है। ऐसा महसूस होता है जैसे आप एक इंसान के तौर पर फेल हो गए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu sood got emotional while talking about shortage of oxygen in country said my heart breaks
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

आगे सोनू सूद ने कहा कि, 'जब आप अपने करीबी के लिए बेड, दवा या अस्पताल का इंतजाम नहीं कर पाते हैं तो ऐसा लगता है कि जिंदगी में किया ही क्या है?  सोनू सूद ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनके पास आ रहे मदद के मैसेज दिख रहे थे। उन्होंने बताया कि उनका फोन एक मिनट भी शांत नहीं रहता है।

विज्ञापन
Sonu sood got emotional while talking about shortage of oxygen in country said my heart breaks
सोनू सूद - फोटो : Instagram

बता दें कि पिछले साल जब सारे सेलिब्रिटी अपने घर में बंद होकर चैन से समय बिता रहे थे तब सोनू सूद सड़क पर निकलकर जरूरतमंदों के लिए आगे आए थे। उनकी टीम ने मिलकर गरीब मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था। उस वक्त भी लोगों ने सोनू का बेहद आभार जताया था और आज भी लोग उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं। सोनू सूद ने कहा कि, 'देश ने समझ लिया है कि अच्छा हेल्थकेयर सिस्टम कितना जरूरी है, लेकिन इसके लिए हमें भारी कीमत चुकानी पड़ी है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed