सब्सक्राइब करें

अब यूपी के लिए सोनू सूद ने किया बसों का इंतजाम, आंखों में आंसू लिए विदा हुए लोग

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 May 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood has arranged buses for UP migrant actor said its emotional journey
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में फंसे उत्तर प्रदेश के सैकड़ों श्रमिकों को लेकर कुछ स्पेशल बसें शनिवार को मुंबई से रवाना हो गई हैं। ये बसें अगले दो दिन में उत्तर प्रदेश के जिलों लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर पहुंचेंगी। इन बसों को उत्तर प्रदेश भेजने की आधिकारिक अनुमति और बसों के किराये का इंतजाम प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद ने किया। सोनू ने इन बसों को शनिवार को वडाला से रवाना किया। 

Trending Videos
Sonu Sood has arranged buses for UP migrant actor said its emotional journey
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए सोनू सूद ने कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के ठाणे से कर्नाटक के गुलबर्गा के लिए 10 बसें भेजी थीं। इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए कई बसें भेजी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने एहतियात के तौर पर राज्य की सभी सीमाओं को सील कर रखा है इसके लिए सोनू ने अपनी एक मित्र नीति गोयल की इस काम के लिए मदद ली और सरकार से अनुमति लेने में कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood has arranged buses for UP migrant actor said its emotional journey
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के वडाला से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के लिए शनिवार को करीब एक दर्जन बसें रवाना हुईं। इन प्रवासियों को विदा करने के लिए सोनू सूद खुद मौजूद रहे। मुसाफिरों में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए उन्होंने रोजे के लिए खास भोजन किट भी प्रदान की। मुंबई से विदा होते समय तमाम यात्रियों के इस मौके पर आंसू छलक आए।

Sonu Sood has arranged buses for UP migrant actor said its emotional journey
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद कहते है, "मेरे लिए ये बहुत ही भावुक समय है क्योंकि इन प्रवासियों को अपने घरों से दूर सड़कों पर घूमते हुए देखने के बाद मुझे बहुत दुःख हुआ। मैं प्रवासियों को घर भेजना तब तक जारी रखूंगा जब तक कि अंतिम प्रवासी अपने घर और चाहने वालों से ना मिल जाए। इसके लिए मुझे अपना सब कुछ भी दांव पर लगाना पड़े तो मैं तैयार हूं।" 

विज्ञापन
Sonu Sood has arranged buses for UP migrant actor said its emotional journey
सोनू सूद - फोटो : फाइल

सोनू सूद रमजान के महीने के दौरान भिवंडी क्षेत्र में लंगर भी चला रहे हैं और मेडिकल स्टॉफ के लिए मुंबई स्थित अपना होटल भी वह दे चुके हैं। सोनू ने पंजाब के चिकित्सकों के लिए पीपीई किट्स भी भिजवाएं हैं।

करण जौहर के शो में करीना ने प्रियंका की अंग्रेजी पर कसा था तंज, 'देसी गर्ल' ने यूं किया था पलटवार
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed