सब्सक्राइब करें

एडल्ट एक्ट्रेस समेत इन कलाकारों ने भी की थी खुदकुशी, इस टीवी एक्टर की तो कर्ज ने ले ली जान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 16 May 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
TV actor Manmeet Grewal To Adult Star Silk Smita Stars Who commit Suicide
इन लोगों ने भी की थी कर्ज की वजह से खुदकुशी - फोटो : ट्विटर

टीवी में काम कर चुके अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन की वजह से डिप्रेस होकर आत्महत्या कर ली है। 32 वर्षीय अभिनेता पहले से ही कर्ज में डूबे हुए थे और इस लॉकडाउन ने उन्हें आर्थिक रूप से और ज्यादा तंग बना दिया था। परेशान होकर उन्होंने बीते शुक्रवार को देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन किसी कलाकार द्वारा उठाया गया यह कोई पहला कदम नहीं है। इससे पहले भी कई स्टार्स आत्महत्या कर चुके हैं।

Trending Videos
TV actor Manmeet Grewal To Adult Star Silk Smita Stars Who commit Suicide
सिल्क स्मिता - फोटो : twitter

सिल्क स्मिता

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी वदलापति जिन्हें फिल्मी दुनिया में सिल्क स्मिता के नाम से भी जाना जाता था। सिल्क साउथ की फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। बता दें कि 35 साल की उम्र में 23 सितम्बर 1996 की सुबह स्मिता अपने चेन्नई के घर में मृत मिलीं। उनकी मौत का कारण अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। कुछ के अनुसार सिल्क ने आत्महत्या की थी, क्योंकि वो अपने फिल्म निर्माण के कर्ज के कारण काफी परेशान थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV actor Manmeet Grewal To Adult Star Silk Smita Stars Who commit Suicide
विवेका बाबाजी - फोटो : Twitter

विवेका बाबाजी

90 के दशक में विवेका बाबाजी ने ‘कामसूत्र’ कंडोम का एक बोल्ड एड कर सनसनी मचा दी थी। साल 1993 में उन्होंने मिस मॉरीशस का खिताब अपने नाम किया। साल 1994 में उन्हें सुपरमॉडल के खिताब से भी नवाजा गया। 24 जून, 2010 को विवेका की लाश घर में पंखे से लटकी मिली थी।

TV actor Manmeet Grewal To Adult Star Silk Smita Stars Who commit Suicide
नागा झांसी

नागा झांसी

तेलुगू एक्ट्रेस नागा झांसी ने हैदराबाद स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। नागा झांसी का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की रहने वाली नागा झांसी ने मां टीवी पर आने वाले 'पवित्र बंधन' के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। बाद में वह ब्यूटी पार्लर चलाने लगीं।

ये भी पढ़ें- बेरोजगारी से परेशान टीवी अभिनेता ने की खुदकुशी, सम्मान बचाने के लिए नहीं मांगा दोस्तों से कर्ज

विज्ञापन
TV actor Manmeet Grewal To Adult Star Silk Smita Stars Who commit Suicide
कुलजीत रंधावा - फोटो : Social Media

कुलजीत रंधावा

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल कुलजीत रंधावा ने साल 2006 में अपने जुहू स्थित फ्लैट पर सुसाइड कर लिया था। कुलजीत हिप हिप हुर्रे, C.A.T.S, कुमकुम जैसे टीवी सीरियल्स में दिखाई दी थीं। कुलदीप ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वो जिंदगी से परेशान हो गई हैं। इसलिए आत्महत्या ही एक रास्ता बचा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed