आर्थिक रूप से कमजोर, परेशान और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद हमेशा तैयार रहते हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट ऐसे ही समाजिक कार्यों से भरा पड़ा है। लोगों के प्रति अपनी निस्वार्थ सेवा को लेकर हर तरफ सोनू सूद की तारीफ हो रही है। इस काम के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिष्ठित SDG Special Humanitarian Action Award से भी नवाजा गया है। उन्होंने लॉकडाउन के समय लोगों की मदद करने का कारवां शुरू किया था, जोकि अब बढ़ता ही जा रहा है।
शख्स ने कहा- 'ऑपरेशन नहीं हुआ तो हाथ कट जाएगा', सोनू सूद ने दिया ऐसा जवाब, हर तरफ हो रही तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनाल सिंह राजपूत नाम के एक शख्स ने सोनू सूद और नीति गोयल के टैग करते हुए ट्वीट किया- 'मेरे पड़ोसी का एक एक्सीडेंट में हाथ घायल हो गया। छह महीने के इलाज के बाद भी यह ठीक नहीं हो पाया है क्योंकि उन्हें ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है। वह ऑटो चलाकर अपने घरवालों के खर्च चलाते हैं। जल्द से जल्द इलाज नहीं किया गया तो हाथ काटना पड़ सकता है। इनकी मदद करें।'
हाथ कैसे कटने देंगे भाई ?
आपकी सर्जरी 12th Oct को फ़िक्स है।
अपनी ऑटो में घुमा देना कभी। ❣️ https://t.co/JlgNfV8gjT
इसका जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, 'हाथ कैसे कटने देंगे भाई ? आपकी सर्जरी 12th Oct को फिक्स है। अपनी ऑटो में घुमा देना कभी।।' सोनू सूद की इस मदद के बाद युवक फिर से ऑटो चला सकेगा। इस रिप्लाई के बाद लोग सोनू सूद को भगवान मान रहे हैं। हर तरफ उनकी तारीफ की जा रही है।
सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने खर्चे पर उन्हें उनके घर भिजवाया। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लोग उनसे इसके जरिए मदद की गुहार भी लगाते रहते हैं। इसके अलावा एक्टर गरीब लोगों के रोजगार में मदद कर रहे हैं और बच्चों को एजुकेशन के लिए संसाधन उपलब्ध करवा रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X