फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद पहुंचे वडाला, फिर बिहार के लिए निकली बसें, अब तक 12 हजार लोगों की ले चुके दुआएं

Sun, 24 May 2020 02:53 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 24 May 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood is arranging buses for migrants multiple buses left from Wadala
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के लिए 'मसीहा' बनकर सामने आए हैं। मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद करने के बाद वह प्रवासियों की मदद कर रहे हैं। वह बसों के जरिए लगातार लोगों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद अपनी दोस्त नीति गोयल के साथ मिलकर 'घर भेजो' मुहिम चला रहे हैं। सोनू ने अभी तक 12,000 से भी अधिक प्रवासियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया है।

Sonu Sood is arranging buses for migrants multiple buses left from Wadala
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला

सोनू सूद के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग उन्हें हॉलीवुड सुपरहीरोज से भी बड़ी उपाधि दे रहे हैं। उनकी मदद के जरिए घर पहुंचे लोगों ने उन्हें 'रील विलेन और रियल हीरो' (फिल्मों के खलनायक और असल जिंदगी के नायक) की उपाधि दी है। वहीं कुछ लोग तो इस मुश्किल हालात में इस मदद से इतने भावुक हो गए कि उन्होंने सोनू को साक्षात भगवान का दर्जा दे दिया है। न सिर्फ आम लोग बल्कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सोनू की इस पहल की प्रशंसा की है।

Sonu Sood is arranging buses for migrants multiple buses left from Wadala
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला

सोनू की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर जो भी उनसे संपर्क कर गुहार लगा रहे हैं सोनू खुद उन्हें जवाब देकर मदद का भरोसा दे रहे हैं। इन दिनों सोनू का ट्विटर अकाउंट ऐसे ही संदेशों से भरा पड़ा है। सोनू ने खुद भी यह बात जाहिर की है कि उन्हें हजारों की संख्या में मदद के लिए संदेश आ रहे हैं।

पढ़ें- लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए बसों से लेकर खाने-पीने की चीजों का इंतजाम कर रहे सोनू सूद, हो रही जमकर तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood is arranging buses for migrants multiple buses left from Wadala
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला

सोनू ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। उनसे जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार वह लगातार 20-20 घंटों तक फील्ड पर रहकर प्रवासियों की मदद कर रहे हैं। अपनी इस पहल के बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, 'मेरे लिए यह बहुत ही भावुक यात्रा रही है क्योंकि इन प्रवासियों को अपने घरों से दूर सड़कों पर घूमते हुए देखने के बाद मुझे बहुत दुख हुआ।'

विज्ञापन
Sonu Sood is arranging buses for migrants multiple buses left from Wadala
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला

सोनू सूद ने कहा, 'मैं प्रवासियों को घर भेजना तब तक जारी रखूंगा जब तक कि अंतिम प्रवासी अपने घर और चाहने वालों से ना मिल जाए। यह वास्तव में मेरे दिल के करीब है और मैं इसे अपना सब कुछ दूंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed