फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गरीबों के लिए सोनू सूद की योजना और माहिरा खान को हुआ कोरोना, पांच खबरें

Mon, 14 Dec 2020 12:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 14 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Launces Khud Kamaao Ghar Chalao Yojana and Mahira Khan Tested Corona Positive entertainment news
सोनू सूद और माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कोरोनावायरस महामारी के दौर में मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद अब तक भी गरीबों की मदद करने में जुटे हुए हैं। सोनू ने कोरोना के दौरा से ही गरीब और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की। अब एक बार फिर से सोनू सूद ने कोरोना के दौर में नौकरी गवा चुके लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।



सोनू सूद ने गरीबों के लिए चलाई 'खुद कमाओ घर चलाओ' योजना, गरीबों को देंगे ई-रिक्शा

 

Sonu Sood Launces Khud Kamaao Ghar Chalao Yojana and Mahira Khan Tested Corona Positive entertainment news
राज कपूर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। राज कपूर ने 50 साल के अपने करियर में कैमरे के आगे और पीछे से कई बेहतरीन काम किए। जिसके लिए उन्हें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, 11 फिल्मफेयर ट्रोफियां, पद्मभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया।

दिलचस्प है राज कपूर और नरगिस की पहली मुलाकात का किस्सा, अभिनेत्री को देख मर मिटे थे शोमैन

 

Sonu Sood Launces Khud Kamaao Ghar Chalao Yojana and Mahira Khan Tested Corona Positive entertainment news
सुजैन खान और अभिषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ‘सबका साथ सबका विकास’ को धरातल पर अमली जामा पहनाते हुए देश के चर्चित आईएएस अफसर और अभिनेता अभिषेक सिंह ने एक नई मुहिम शुरू की है। अभिषेक ने ‘वर्ल्ड ऑफ वर्दी’ नामक ट्रस्ट बनाया है। यह ट्रस्ट हिंदी सिने जगत और सुरक्षा बलों के बीच एक पुल का काम करेगा। मुंबई में इसके पहले प्रोजेक्ट में अभिषेक को चर्चित फैशन डिजाइनर सुजैन खान का साथ मिला है। दोनों ने मिलकर यहां के बांद्रा थाने का काया कल्प करने का संकल्प लिया है।

सितारों को वर्दीधारियों के करीब लाएगा ‘वर्ल्ड ऑफ वर्दी’, अभिषेक की पहल को मिला सुजैन का समर्थन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Launces Khud Kamaao Ghar Chalao Yojana and Mahira Khan Tested Corona Positive entertainment news
समीरा रेड्डी - फोटो : फाइल

बॉलीवुड में सलमान खान के भाई सोहेल खान के साथ डेब्यू करने वाली अभिनेत्री समीरा रेड्डी सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं। समीरा का जन्म 14 दिसंबर 1978 को हुआ था। इस साल समीरा अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। समीरा जब फिल्मों में आई थीं तो सभी ने उनकी अदाकारी और अदाएं देखकर कहा था कि वो बहुत आगे तक जाएंगी। उन्होंने अपने पहले ही म्यूजिक वीडियो से लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ली थी। लेकिन उनका करियर कुछ खासा नहीं चल सका।

मां बनने के बाद डिप्रेशन में चली गई थी ये अभिनेत्री, फिल्मों से दूर अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी


 

विज्ञापन
Sonu Sood Launces Khud Kamaao Ghar Chalao Yojana and Mahira Khan Tested Corona Positive entertainment news
माहिरा खान

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है। माहिरा खान ने अपने सोशल मीडिया से जानकारी दी कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि साल 2017 में हिंदी फिल्म रईस से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं माहिरा खान ने उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने की अपील की है।

पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री माहिरा खान हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed