फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद ने जारी किया 'हेल्पलाइन नंबर', अब फोन पर बता सकेंगे कहां फंसे हैं और कहां जाना है

Tue, 26 May 2020 07:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 26 May 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Launched a Toll Free Number To Facilitate The Migrants To Reach Their Home
सोनू सूद - फोटो : Social Media

लॉकडाउन के बीच अभिनेता सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों और छात्रों की मदद कर रहे हैं। सोनू कई बसों का इंतजाम कर लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। इसके लिए लोग ट्विटर के जरिए सोनू से मदद मांग रहे हैं। सोनू भी हर उस शख्स की मदद करने की पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद अब तक 12 हजार से अधिक लोगों की मदद कर चुके हैं। अब उन्होंने इसे और भी सुविधाजनक बनाते हुए एक टोल फ्री नंबर शुरू कर दिया है।

Sonu Sood Launched a Toll Free Number To Facilitate The Migrants To Reach Their Home
सोनू सूद - फोटो : Social Media

घर पहुंचने की जद्दोजहद में भूखे- प्यासे, तेज धूप में पैदल सड़कों पर मीलों का सफर तय कर रहे कामगारों की तकलीफ सोनू सूद से देखी नहीं गई। जिसके चलते उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे मजदूरों को घर भेजने के लिए कई बसों का भी इंतजाम किया। अभिनेता ने कर्नाटक, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक मजदूरों को बसों से भिजवाया है। अब सोनू ने इसके लिए एक और पहल करते हुए कॉल सेंटर खोल अपना एक टोल फ्री नंबर जारी किया है।

Sonu Sood Launched a Toll Free Number To Facilitate The Migrants To Reach Their Home
sonu sood - फोटो : file photo

टोल फ्री नंबर जारी करने का उद्देश्य ये है कि जो भी लोग सोनू से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं वो उनसे आसानी से संपर्क कर सकें। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सोनू ने बताया, 'मुझे रोजाना काफी फोन आ रहे थे... रोज हजारों कॉल आ रहे थे। मेरा परिवार और मित्र लोगों की सूचनाएं एकत्र करने में जुटे हुए थे, तभी हमें एहसास हुआ कि हमसे तमाम ऐसे लोग छूट जाएंगे जो हमसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हमने यह कॉल सेंटर बनाने का फैसला लिया, यह टोल फ्री नंबर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Launched a Toll Free Number To Facilitate The Migrants To Reach Their Home
Sonu Sood

इसके अलावा इस बात की जानकारी सोनू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए भी दी थी। सोनू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों। अगर आप मुंबई में हैं और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं आप कितने लोग हैं, कहां हैं अभी, और कहां जाना चाहते हैं। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे।'
 

विज्ञापन
Sonu Sood Launched a Toll Free Number To Facilitate The Migrants To Reach Their Home
सोनू सूद - फोटो : Social Media

सोनू सूद चाहते हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद करें। गौरतलब है कि सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्हें कभी भी कोई मैसेज करता है या ट्वीट करता है तो वो आधी रात को भी उसका जवाब दे रहे हैं। हालांकि इस बीच कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके साथ मस्ती मजाक भी कर रहे हैं और सोनू उनको भी शानदार जवाब दे रहे हैं।

पढ़ें: गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए शख्स ने लगाई सोनू सूद से मदद की गुहार, अभिनेता ने ऐसे करवाई 'प्यार की परीक्षा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed