फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: घर पहुंचते ही शख्स ने सोनू सूद का किया धन्यवाद, मां बोलीं- 'मेरी उम्र भी आपको लग जाए'

Fri, 19 Jun 2020 05:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 19 Jun 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood reaction after a man and his mother gave thanks to him
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में जब से लॉकडाउन लगा है तब से अभिनेता सोनू सूद प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने की वजह से सुर्खियों में हैं। वह अब तक हजारों मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो को उनके घर पहुंचा चुके हैं। वहीं मुश्किल समय में मदद करने पर बहुत से लोग सोनू सूद की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी करते रहते हैं। इस बार एक शख्स और उनकी मां ने सोनू सूद का धन्यवाद और उनकी जमकर तारीफ की है। 

Sonu Sood reaction after a man and his mother gave thanks to him
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विकास झा नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी मां के साथ नजर आ रहा है। वीडियो में वह शख्स उसको घर पहुंचाने के लिए सोनू सूद का धन्यवाद करता है। इतना ही उस शख्स की मां भी अभिनेता का शुक्रिया अदा करते हुए उनके लिए लंबी उम्र की कामना करती है। वीडियो में शख्स की मां कहती है, 'मेरे बेटे को मेरे पास भेजने के लिए बहुत आपका धन्यवाद, मेरी उम्र भी आपको लग जाए'। 

Sonu Sood reaction after a man and his mother gave thanks to him
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अभिनेता सोनू सूद ने शख्स के इस वीडियो पर खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, 'मां के पास पहुंच गए ना भाई.. बस उन्हें बोलना आशीर्वाद बनाए रखना। आपके बिहार के और भी बहुत सारे भाई लोग है जिन्हें जल्द से जल्द उनके घर भेजना है, कोशिश जारी है'। सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood reaction after a man and his mother gave thanks to him
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वहीं लोग उनसे घर पहुंचाने के अलावा अन्य तरह की भी मदद मांगते रहते हैं। बीते दिनों एक महिला ने उन्हें ट्विटर पर अपनी परेशानी बयां करते हुए उनसे नौकरी के लिए मदद मांगी। जिसके बाद सोनू सूद ने दिल जीतने वाला जवाब दिया। महिला ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं किसी ऐसे व्यक्ति से मदद चाहती हूं, जो मुझे नौकरी दिला सके। मेरे पति और मैं दोनों इस समय बेरोजगार हैं'। 

विज्ञापन
Sonu Sood reaction after a man and his mother gave thanks to him
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

महिला ने आगे लिखा, 'स्थिति ये है कि अगर मैं अपने जीवन यापन के लिए नहीं कमाती हूं और ईएमआई का भुगतान नहीं करती, तो मुझे अन्य कदम उठाने होंगे। मैं मरना नहीं चाहती। मेरी मदद करिए।' सोनू सूद ने महिला का हौसला बढ़ाते हुए जवाब में लिखा, 'कृपया बहादुर बनिए जिससे उस लड़ाई को लड़ सकें। ऐसा कुछ भी नहीं है जो हासिल न किया जा सके। बस उसे शांति से करने की जरूरत है और सबकुछ हो जाएगा। आपकी जिंदगी कीमती है। खासकर आपके चाहने वालों के लिए। जल्द ही आपसे संपर्क किया जाएगा।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed