अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों, छात्रों और दूसरे जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचाने को लेकर चर्चा में हैं। ना केवल मुंबई बल्कि देश के अलग-अलग जगहों पर फंसे लोगों को सोनू उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। लोग उनसे ट्विटर के जरिए भी संपर्क कर रहे हैं जिनकी वो मदद करते हैं। ऐसे में जब एक शख्स ने सीमा से चीनी सेना को वापस भेजने की बात कही तो अभिनेता ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
चाइनीज को भी बॉर्डर से घर भेजने के लिए तैयार हुए सोनू सूद, बोले- 'उनकी डिटेल्स भेजो'
भारत- चीन सीमा पर इन दिनों तनाव का माहौल है। इसी को लेकर एक शख्स ने लिखा कि 'मेरा विचार है कि सोनू सूद को लद्दाख भेज दिया जानना चाहिए, जिससे वो चाइनीज लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचा दें।'
शख्स के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने जवाब दिया कि 'चाइनीज लोगों की डिटेल्स भेजो।' सोनू सूद ने ये बात वैसे तो मजाक में कही लेकिन उनका ये ट्वीट जरूर वायरल हो गया। यूजर्स को सोनू सूद का ये अंदाज काफी पसंद आया।
Chinese लोगों को डिटेल्ज़ भेजो 😜😂😂😂🙏 https://t.co/66huPWsRaL
हाल ही में असम में फंसे हुए कुछ लोगों ने जब सोनू से मदद मांगी तो उन्होंने बिना देरी किए इंतजाम कर दिया। एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो साझा किया जिसमें बहुत सारे लोग मास्क लगाए बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सर हम लोग असम के गरिबाल्दी में हैं, कृपया हमें घर भेजें।' सोनू सूद ने तुरंत इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'कृपया वहीं रहें, किसी को तुम लोगों की देखभाल करने के लिए भेज रहा हूं। कोई तुम्हें लेने आएगा और तुम्हारे रहने का इंतजाम भी करेगा। अपने परिवार से मिलने का समय आ गया है।'
बीते रविवार को शिवसेना के नेता संजय राउत ने सोनू सूद पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था आखिर जब लॉकडाउन में लोगों को कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं है तो बिना किसी राजनीतिक दल की मदद के उन्हें बसें कैसे मिल जा रही हैं? इसके बाद सोनू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी।
'तारक मेहता..' के 'जेठालाल' का मीम साझा कर नागपुर पुलिस ने की ये अपील, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
