लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी वो लोगों की मदद कर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने व्यवहार के कारण। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लोग उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ा रहे थे। इस पर अभिनेता ने आभार जताते हुए कहा था कि आप दूध को किसी जरूरतमंद के लिए बचाएं। इस बीच सोनू सूद ने अपनी थ्रोबैक फोटोज साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं। इन थ्रोबैक तस्वीरों में सोनू बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। सोनू सूद द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें मुंबई की हैं, जब वो मॉडलिंग किया करते थे। तस्वीरों को साझा करते हुए सोनू ने कैप्शन में लिखा, 'मुंबई में मॉडलिंग के दिनों का थ्रोबैक'। अगर सोनू सूद के इस लुक की बात करें तो उन्होंने जींस के साथ एक लॉन्ग कोट पहना हुआ है। वहीं एक फोटो में जहां वो दीवार से टिककर पोज दे रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो फोन पकड़े पोज दे रहे हैं। सोनू सूद की इन तस्वीरों को उनके फैंस को खूब पसंद कर रहे हैं और वे इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा 'वाओ'. वहीं, एक दूसरे फैन ने 'सुपर्ब' लिखा।
थ्रोबैक: सोनू सूद ने तस्वीर साझा कर मॉडलिंग के दिनों को किया याद, तो यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
सोनू सूद की बात करें तो वो लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में उनकी तस्वीर मैगजीन स्टार डस्ट के कवर पेज पर छपी थी, जिसे शेयर करते हुए अभिनेता ने कहा था कि एक समय था जब मैंने ऑडिशन के लिए अपनी फोटो भेजी थी और स्टार डस्ट ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। आज उन्होंने उन्हें कवर पेज पर जगह दी है।
#Throwback to the modelling days in Mumbai. pic.twitter.com/Fxpc9KDwEJ
वहीं एक वीडियो वायरल हो हुआ, जिसमें अभिनेता से मिलने गई एक महिला उन्हें राखी बांध रही हैं। इस वीडियो को फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इस वीडियो को देखकर लोग सोनू सूद के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। राखी बांधने के बाद महिला सोनू सूद के पैर छूने लगती है और इस पर अभिनेता कहते हैं, 'नहीं-नहीं आप ऐसा मत करिए।' महिला कहती है आप मेरे भाई हो। सोनू सूद पिछले साल से अब तक लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और वे ट्विटर पर भी जरूरतमंदों की परेशानियों को सुनकर उनका निवारण कर रहे हैं।
There was a day when I had sent my pictures from Punjab for an audition of Stardust, but got rejected.
Today want to thank Stardust for this lovely cover.
Humbled ❣️🙏
@sumita11 @Stardust_Magna @vedishnaidu @ashok_dhamankar pic.twitter.com/lQj6CLgxg3
पिछले दिनों सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के दो जिलों के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट्स लगवाए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि जल्द ही अन्य राज्यों में भी प्लांट्स लगवा जाएंगे।
इसके अलावा सोनू सूद फाउंडेशन के नाम से उनकी संस्था लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू बेड्स और अन्य मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे। दिल्ली से मदद मांगने वालों की संख्या ज्यादा बताते हुए वहां के लिए उन्होंने खास हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके अलावा सोनू सूद टेलीग्राम के जरिए भी लोगों से जुड़े हुए हैं।

कमेंट
कमेंट X