बॉलीवुड में सोनू सूद एक ऐसे अभिनेता के रूप में उभर कर आए जिनके नेक कामों के चर्चे अब बेहद आम हो गए हैं। साथ ही सोनू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि वहां भी सोनू अपने सामाजिक कार्यों को लेकर ही खूब सुर्खियां बटोरते हैं जो फैंस को खूब पसंद आती हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। इसी बीच सोनू सूद का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें सोनू का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है।
अब बैंडवाला बनकर ढोल बजाते नजर आए सोनू सूद, बोले - शादियों के लिए तुरंत बुक करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है जिसमें वो बैंडवालों के साथ ढोल बजाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से सोनू दर्शकों से कहते दिख रहे हैं कि जिन्हें भी शादी के लिए बैंड की जरूरत हो, वो उनसे संपर्क कर सकते हैं। फैंस को सोनू का यह नया रूप काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनू सूद ढोल बजाते नजर आ रहे हैं और उनके साथ बैंड की पूरी टीम है। वो इस वीडियो में यह बता रहे हैं कि यह बैंड कितना शानदार है। साथ ही सोनू कहते हैं, 'बॉस कभी भी शादियां करवानी हो तो हमारा बैंड बड़ा जबरदस्त है। आप प्लीज हम लोगों से संपर्क कीजिए। मेरे साथ सुरेश और वासु है, चलो शुरू हो जाओ।'
वीडियो के साथ-साथ सोनू ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'बैंड वाला, शादियों के लिए तुरंत संपर्क करें।' सोनू के इस वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी सोनू इस तरह के मजेदार वीडियो शेयर कर चुके हैं। कभी वह तंदूरी रोटियां बनाते हुए अपने ढाबे पर लोगों को बुलाते हैं तो कभी मशीन पर धड़ाधड़ कपड़े सिलते हुए दिखते हैं।
View this post on Instagram
हाल ही में सोनू ने कोरोनावायरस में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे इंदौर के लोगों को एक बड़ी राहत दी है। उन्होंने 10 ऑक्सीजन जनरेटर देने का बड़ा फैसला लिया है जिसके बाद एक बार फिर उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बना ली है। इससे पहले सोनू ने बोर्ड परीक्षाएं रद्द कराने के लिए भी मोर्चा छेड़ा था जिसपर कई फिल्मी सितारों ने उनका समर्थन किया था और कई राज्य सरकारों ने परीक्षाएं रद्द भी कर दी थीं। हाल ही में सीबीएसई ने भी यह बड़ा और अहम फैसला ले लिया है।