देश में इस वक्त कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद लगातार काफी समय से लोगों की मदद करने में जुटे रहे हैं। लोग सोनू सूद से ट्विटर पर मदद की गुहार लगा रहे हैं। वे पिछले साल ही से निरंतर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों तक मदद नहीं पहुंच पाने का सोनू को मलाल है और वो बहुत उदास हैं। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट कर अपना दुख जताया है।
बेबसी: कोरोना काल में असहाय महसूस कर रहे हैं सोनू सूद, बोले- काश मेरे पास जादू की छड़ी होती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू ने अपने ट्वीटर पर एक व्हाट्सएप चैट शेयर किया है। इसमें एक शख्स ने सोनू से आईसीयू में बेड दिलाने की गुहार लगाई है। ट्वीट में लिखा कि 'सर मैं आपको जनता हूं। आप तो जानते ही हैं कि फिलहाल हर दो में से एक आदमी का सपना है कि अस्पताल में मरीज को बेड मिल जाये।'
इस पर सोनू ने उस व्यक्ति से बात की। उन्होंने लिखा कि 'अभी फिलहाल सबको जरूरत है। हम सभी की मदद करने की कोशिश में लगे हैं।' बता दें कि व्यक्ति ने अपनी बहन के लिए बेड की मांग की थी, जिस पर सोनू ने उसे मदद का भरोसा दिलाया।
When I fail to get an ICU bed for someone who needs it the most & want to save a loved one, I feel so helpless. Wish I had a magic wand & every thing could fall right but the reality is I will sleep with a prayer to give me time till tomorrow. I will make it happen.Just pray 🙏 pic.twitter.com/PuscrebCzm
इसके बाद अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट कर इस चैट को शेयर किया। यहां उन्होंने लिखा कि 'मैं जब ऐसे जरूरतमंद मरीजों को बेड नहीं दिला पाता तो असहाय महसूस करता हूं। काश मेरे पास कोई जादू की छड़ी होती तो सबकुछ ठीक कर देता।' हालांकि बाद में सोनू ने उन्हें बेड दिला दिया और इसकी जानकारी भी ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा कि 'आखिरकार बेड मिल गया। चलो दिन की शुरुआत सकारात्मक हुई।'
N yes.. we got the bed.
Day begins on a positive note. 🇮🇳@SoodFoundation https://t.co/u0gVe6TBz3
बता दें कि एक बार फिर से देश में कोरोना के केस में काफी बढ़ोतरी हो गई है। इस समय कई सेलेब्स जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं। इसमें सोनू के अलावा सलमान खान, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और शिल्पा के अलावा भी कई सितारे अपने-अपने स्तर से लोगों की मदद कर रहे हैं।