भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका जबरदस्त तरीके से स्वास्थ्य के अलावा सभी व्यवस्थाओं पर कुप्रभाव पड़ा है। इस आपदा से उभरने के लिए कई लोग अपने-अपने तरीके से मदद कर रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद कोरोना मरीजों और पीड़ितों की सहायता में लगातार एक साल से लगे हुए हैं। लेकिन इस दौरान कुछ लोगों के छूट जाने का उनको मलाल भी है। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सभी राज्य सरकारों से आगे आने की अपील की है।
कोरोना मरीजों की मदद में लगे सोनू सूद की अपील, बोले- अंतिम संस्कार का खर्च उठाए सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को इंस्टाग्राम पर अभिनेता सोनू सूद ने एक वीडियो शेयर किया। अभिनेता ने कहा 'नमस्कार मैं आपसे एक छोटा सा किस्सा शेयर करना चाहता हूं। कल रात तीन बजे तक मैं किसी को बेड दिलाने की कोशिश कर रहा था। हमने उसे बेड दिला भी दिया। फिर उसका संघर्ष शुरू हुआ वेंटिलेटर के लिए। सुबह तक हमने वेंटिलेटर का भी इंतजाम करवा दिया।'
सोनू ने आगे बताया कि ' फिर भी वो बच नहीं पाए। इसके बाद फिर समस्या आई अंतिम संस्कार के लिए। उनके पास पैसे नहीं थे। अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिल रही थी। इसके बाद हमने उनके अंतिम संस्कार की भी व्यवस्था कर दी। इस दौरान मेरे मन मे एक विचार आया। आज देश का हर इंसान चाहे वो गरीब हो या अमीर, उसका स्ट्रगल शुरू होता है घर से। उसके बाद ऑक्सीजन, फिर अस्पताल, फिर बेड, फिर आईसीयू, वेंटिलेटर और श्मशान तक यह जारी रहता है।'
सोनू सूद ने कहा कि 'हम लोगों की मदद कर रहे हैं, लेकिन सबके पास पहुंचना मुश्किल है। सभी लोग हम तक अपनी समस्या नहीं पहुंचा पा रहे हैं। मेरी सभी सरकार से अपील है कि वो कोई ऐसा नियम बनाएं कि अंतिम संस्कार में पैसा न लगे। यह सेवा सभी के लिए जल्द उपलब्ध कराई जाए।'
अभिनेता ने खर्च का आंकड़ा भी बताया। उन्होंने कहा कि 'हर दिन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। एक आदमी के अंतिम संस्कार का खर्च 15-20 हजार रुपए पड़ता है। इस हिसाब से रोज सात करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। अगर सरकार पहल करे तो लोगों को काफी सहायता मिल जाएगी। इस समय इसपर ध्यान देना बहुत जरूरी है।'