{"_id":"5aba08874f1c1b51408b543e","slug":"sonu-sood-will-be-seen-in-rohit-shetty-simmba-after-replaces-r-madhavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शेट्टी की नई फिल्म में विलेन का नाम फाइनल, माधवन को रिप्लेस करेंगे यह एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोहित शेट्टी की नई फिल्म में विलेन का नाम फाइनल, माधवन को रिप्लेस करेंगे यह एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। पहले फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर और अब आर माधवन के फिल्म छोड़ने को लेकर। रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए आर. माधवन का नाम तय हुआ था, लेकिन इस फिल्म में वह नहीं दिखाई देंगे। इसके बाद सवाल यह है कि आर माधवन की जगह आखिर इस फिल्म में कौन नजर आएगा।
रोहित शेट्टी
- फोटो : dnaindia
लेकिन आपको ज्यादा इंतजार न कराते हुए हम आपको 'सिम्बा' के उस विलेन का नाम बताने जा रहे हैं जिसने आर माधवन की जगह ली है। जी हां फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं सोनू सूद। रोहित शेट्टी ने आधिकारिक तौर पर सोनू सूद का नाम फाइनल किया है।
madhvan
आपको बता दें कि माधवन ने ट्वीट कर सिम्बा का हिस्सा न होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, दोस्तों, मैं और मेरा बेटा रोहित शेट्टी और उनकी फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं। मैं अपनी चोट के कारण रोहित शेट्टी की फिल्म का हिस्सा नहीं बन सका। इससे हम दोनों का दिल टूट गया। मैं ठीक हूं और रिकवरी कर रहा हूं। लेकिन, मेरे हाथ से बहुत बड़ा मौका निकल गया।
Hey folks .. So I am a huge crazy fan of Rohit Shetty and his films. As is my son. It breaks both our hearts that I’m not able to be a part of this film because of my injury. I’m well on my way to recovery but this is a huge opportunity and excitement lost.🙈🙈 https://t.co/9YJBctaCJI
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) March 25, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
SARA
ऐसी भी खबरें आई थीं कि माधवन से पहले यह रोल अभिषेक बच्चन को मिला था, लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया। बता दें कि सिंबा साउथ की फिल्म टेंपर का रिमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था।
विज्ञापन
simmba
रणवीर सिंह अप्रैल से सिम्बा की शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल वह जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। ये फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं।