{"_id":"62c2fcec4f5ed751b52a3814","slug":"sonyliv-launches-the-trailer-of-kumud-mishra-starrer-imtiaz-ali-show-dr-arora-set-to-stream-on-22nd-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dr Arora Trailer Out : इम्तियाज अली के शो 'डॉ अरोड़ा' का ट्रेलर जारी, हल्के-फुल्के अंदाज में गंभीर विषय पर चोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dr Arora Trailer Out : इम्तियाज अली के शो 'डॉ अरोड़ा' का ट्रेलर जारी, हल्के-फुल्के अंदाज में गंभीर विषय पर चोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कुमुद मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भले ही शहरभर की दीवारें विज्ञापनों से भरी हों, मगर चर्चा करने के लिहाज से गुप्त रोग एक ऐसा विषय है, जो पढ़े-लिखों को भी असहज कर देता है। इम्तियाज अली इस विषय पर एक शो लेकर आ रहे हैं। इसका नाम है 'डॉ. अरोड़ा-गुप्त रोग विशेषज्ञ'। सोनी लिव ने इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। यह शो 22 जुलाई को स्ट्रीम होगा। 'डॉ. अरोड़ा-गुप्त रोग विषेशज्ञ' एक कॉमेडी ड्रामा शो है। यह सेक्सोलॉजिस्ट और उसके पास आने वाले विभिन्न मरीजों की जिंदगी से पर्दा उठाता है। इस शो में अभिनेता कुमुद मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं, जो एक सेक्सोलॉजिस्ट का रोल अदा कर रहे हैं। इस शो का निर्देशन साजिद अली और अर्चित कुमार ने किया है। वहीं, मोहित चौधरी ने इसे प्रोड्यूस किया है।
2 of 4
'डॉ. अरोड़ा-गुप्त रोग विशेषज्ञ' ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक शख्स डॉ. बने कुमुद मिश्रा के क्लीनिक में आता है। वह उससे नाम पूछते हैं तो शख्स कहता है, 'दिनेश मुरारका'। कुमुद मिश्रा कहते हैं, 'तुम्हारा नाम? और जिस कारण तुम यहां आए हो वह मजाक नहीं है। नाम बताओ?' शख्स अपना नाम देवेंद्र ठाकुर बताता है। इसके बाद कुमुद मिश्रा पूछते नजर आते हैं, 'पता कब चला?' इस सवाल पर शख्स असहज हो जाता है और तमंचा निकालकर कुमुद के माथे पर रख देता है। वह धमकी देता है कि बाहर जाकर किसी को बताया तो यहीं ढेर कर देंगे। कुमुद मिश्रा उसे आश्वासन देते नजर आते हैं, 'तुम ठीक हो जाओगे। समझ रहे हो न।' यह ट्रेलर में दिखाए गए शुरुआती संवाद हैं। इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि लोग किस तरह गुपचुप तरीके से इस विषय को डॉक्टर के पास रखते हैं और इस पर बातचीत करते हैं।
3 of 4
डॉ. अरोड़ा ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि इस विषय पर डॉक्टरी परामर्श लेने के मामले में लोग किस कदर झिझकते हैं। यहां तक कि डॉक्टर के पास जाकर भी वह स्पष्ट तरीके से बातचीत नहीं कर पाते। ट्रेलर की टैगलाइन है, 'जब तक गुप्त रहेगा, तब तक रोग रहेगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'डॉ. अरोड़ा-गुप्त रोग विशेषज्ञ' ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इम्तियाज अली के इस शो में विद्या मालवड़े, विवेक मुशरान, संदीपा धर, अजितेश गुप्ता, शेखर सुमन और गौरव पराजुली भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इम्तियाज अली की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'लव आज कल', 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'तमाशा', 'हाईवे', 'जब हैरी मेट सेजल' जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज 'शी' बनाई है। जिसका दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ। इम्तियाज की 'शी' को दर्शकों की खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, देखना दिलचस्प होगा कि 'डॉ अरोड़ा' के जरिए वह क्या जादू चलाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।