फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस की वजह से टली फिल्मों की रिलीज और सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं नेहा धूपिया, पांच खबरें

Fri, 13 Mar 2020 12:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 13 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sooryavanshi Fast And Furious 9 Postponed Due To Coronavirus and neha dhupia troll entertainment
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
कोरोनावायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित करने के साथ ही इस साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट टल गई। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट की तारीख बाद में घोषित करने की बात कही हैं। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी।


अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज अनश्चितकाल के लिए टली, कोरोनावायरस के कहर का असर
 
Sooryavanshi Fast And Furious 9 Postponed Due To Coronavirus and neha dhupia troll entertainment
Fast & Furious 9 - फोटो : Social Media

कोरोनावायरस के संक्रमण को महामारी का दर्जा मिलते ही दुनिया भर में फिल्मों की रिलीज की तारीखें बदल रही हैं। यूनिवर्सल स्टूडियो की हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9 अब अगले साल रिलीज होगी। इससे पहले जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म नो टाइम टू डाइ की रिलीज डेट भी बदली जा चुकी है। इसके अलावा ए क्वायट प्लेस पार्ट टू का प्रीमियर भी रद्द हो गया है।

फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की भी रिलीज डेट बदली, कोरोना के चलते अब अगले साल होगी रिलीज

Sooryavanshi Fast And Furious 9 Postponed Due To Coronavirus and neha dhupia troll entertainment
अरमान मलिक और उनका इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी दिलकश आवाज से सभी का दिल जीतने वाले अरमान मलिक (Armaan Malik) हाल फिलहाल में अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अरमान ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए थे। वहीं इसके बाद से वो जिस तरह के पोस्ट कर रहे हैं, वो सभी फैंस को परेशान कर रहे हैं।

अरमान मलिक के तीसरे इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस हुए परेशान, लिखा- 'मैं तुम्हारे कंट्रोल में हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooryavanshi Fast And Furious 9 Postponed Due To Coronavirus and neha dhupia troll entertainment
Mahhi Vij - फोटो : Social Media

टीवी अभिनेत्री माही विज और अभिनेता जय भानुशाली बीते दिनों रियलिटी टीवी शो 'मुझसे शादी करोगे में पहुंचे थे। इस दौरान पारस छाबड़ा ने किसी महिला कंटेस्टेंट को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि जो जय भानुशाली को बिलकुल पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों पारस और जय के बीच बहस हो गई। लेकिन बात सिर्फ यहीं नहीं थमी। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने माही विज और जय भानुशाली को ट्रोल करना शुरु कर दिया। यहां तक कि इस विवाद में उनकी बेटी तारा का भी नाम घसीटा जाने लगा।

माही विज की मां को मिली रेप की धमकी, अभिनेत्री बोलीं- है दम तो सामने आ वरना...

विज्ञापन
Sooryavanshi Fast And Furious 9 Postponed Due To Coronavirus and neha dhupia troll entertainment
नेहा धूपिया - फोटो : ट्विटर
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल नेहा का एक शो के दौरान दिया गया बयान लोगों को इतना ना-गवार गुजरा की उनपर तरह-तरह के मीम्स बनाए जाने लगे। नेहा इन दिनों रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के रिवॉल्यूशन सीजन में बतौर मेंटर देखी जाती हैं।

नेहा धूपिया ने कहा- पांच ब्वॉयफ्रेंड रखना लड़की की मर्जी, फैंस ने मीम्स बनाकर ऐसे लिए मजे
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed