{"_id":"5e69df2c8ebc3ec5723dd2e1","slug":"geeta-basra-birthday-special-know-about-her-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरभजन सिंह से शादी के बाद लाइम लाइट से दूर हुईं गीता बसरा, जन्मदिन पर जानें कुछ अनसुने किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हरभजन सिंह से शादी के बाद लाइम लाइट से दूर हुईं गीता बसरा, जन्मदिन पर जानें कुछ अनसुने किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरभजन सिंह और गीता बसरा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गीता बसरा ने बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन शादी के बाद वो लाइम लाइट से दूर हो गईं । गीता ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी की है और अब उनकी एक बेटी भी है । गीता 13 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं । गीता का जन्म इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। गीता वहीं पली बढ़ीं और फिर भारत आ गईं ।
2 of 5
हरभजन सिंह और गीता बसरा
- फोटो : ट्विटर
गीता बसरा इस बार अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी । इस मौके पर जानते हैं गीता बसरा से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें । गीता बसरा ने लंदन में 4-5 साल तक थिएटर किया और उसके बाद मुंबई के किशोर नमित एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। एक्टिंग सीखने के बाद उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला।
3 of 5
geeta basra
गीता बसरा बॉलीवुड में आने से पहले एक बेहतरीन मॉडल रह चुकी हैं। फिल्मों में एंट्री उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘दिल दिया है’ से की। गीता बसरा ने साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय तक डेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
geeta basra
- फोटो : insatgram
शादी के बाद भी गीता फिल्म इंड्स्ट्री में सक्रिय रहीं और अभी तक 'द ट्रेन', 'जिला गाजियाबाद', 'सेकेंड हैंड बैट्समैन' जैसी फिल्में कर चुकी हैं। 'सेकेंड हैंड बैट्समैन' फिल्म में उनके पति हरभजन सिंह ने कैमियो का रोल भी किया था। वहीं फिल्म ‘द ट्रेन’ में इमरान हाशमी के साथ गीता ने जमकर किसिंग सीन और बोल्ड पोज दिए, इसके बावजूद उनका करियर सही ट्रैक पर नहीं चल पाया।
विज्ञापन
5 of 5
geeta basra
- फोटो : insatgram
गीता और हरभजन की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम हिनाया है। गीता सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वह आए दिन अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद गीता अपने पति हरभजन सिंह से कभी अपनी किसी भी फिल्म के बारे में बात नहीं करतीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।