{"_id":"5e6a01cb8ebc3ea7cc69d908","slug":"bollywood-actor-prem-chopra-has-fear-of-ghost-told-in-an-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में विलेन बनकर दर्शकों को डराने वाले प्रेम चोपड़ा को लगता था 'भूतों' से डर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में विलेन बनकर दर्शकों को डराने वाले प्रेम चोपड़ा को लगता था 'भूतों' से डर
प्रतीक्षा सिंह राणावत, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
इतिहास का पर्दा- प्रेम चोपड़ा
- फोटो : Rohit Jha, Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों के ऐसे खलनायक जिन्होंने खलनायिकी को एक नया आयाम दिया था। उनका डायलॉग 'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा' दर्शकों के दिल में घर कर गया था। प्रेम चोपड़ा ने साल 1960 में पंजाबी फिल्म के साथ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। साल 1964 में उन्होंनें हिंदी फिल्मों में विलेन के रूप में कदम रखा। मनोज कुमार और साधना अभिनीत फिल्म 'वो कौन थी' में पहली बार प्रेम चोपड़ा विलेन के रूप में नजर आए थे।
2 of 6
प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा ने इंडस्ट्री में विलेन के रूप में ही अपनी पहचान बनाई। हालांकि उन्होंने कई पॉजीटिव किरदार भी किए लेकिन उनके निगेटिव किरदार हमेशा इस पर भारी पड़े। प्रेम चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। विलेन के रूप में प्रेम चोपड़ा को देख दर्शक उन्हें पसंद भी करते थे और साथ ही साथ डरते भी थे। ऐसे में अपने एक इंटरव्यू के दौरान प्रेम चोपड़ा ने बताया था कि वो खुद किससे डरते हैं।
3 of 6
prem chopra
प्रेम चोपड़ा से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि, 'निजी जिंदगी में वो जितने शरीफ हैं, उनके फिल्मी किरदार में वो शराफत नजर नहीं आती, ऐसा क्यों?' इस सवाल के जवाब में प्रेम चोपड़ा ने कहा, 'ये मेरी शराफत ही तो है जो बदतमीजी वाले रोल भी शराफत से किए जा रहा हूं।' इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि, 'लोग फिल्मों में आपको देखकर डरते हैं। तो आपको भी तो कभी किसी से डर लगता होगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
prem chopra
इस सवाल के जवाब में प्रेम चोपड़ा कहते हैं, 'क्यो नहीं। खौफ और डर का जज्बा हमने भी महसूस किया है। बचपन में हम कुछ उल्टी-सीधी हरकतें करते थे तो अपने पिता जी से डर लगता था। आजकल तो कई शौहर अपनी बीवी से डरते हैं। इसके अलावा भूत-प्रेत का डर होता है, जानवरों का डर होता है, मौत का डर होता है। हर व्यक्ति के अंदर कोई ना कोई डर जरूर होता है।'
विज्ञापन
5 of 6
prem chopra
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि फिल्मों में आपको देखकर लोग आपसे नफरत करते हैं, क्या आप नहीं चाहते कि वो लोग आपसे मोहब्बत करें। इस सवाल के जवाब में प्रेम चोपड़ा ने कहा, 'ये आप कैसे कह सकते हैं कि लोग मुझसे मोहब्बत नहीं करते। किसी जमाने में लोग विलेन के रोल को बिल्कुल नफरत की नजर से देखते थे। क्योंकि वो शायद फिल्म मीडिया को इतना समझते नहीं थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।