फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soundarya Rajinikanth: पिता रजनीकांत की तरह ही टैलेंटेड हैं सौंदर्या, इन फिल्मों का कर चुकी हैं निर्देशन

Tue, 20 Sep 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 20 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Soundarya Rajinikanth Birthday know untold facts about Kochadaiiyaan Director
सौंदर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

सौंदर्य रजनीकांत आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वह सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। इसके बावजूद वह अपने प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल करने में कामयाब रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन साल 1984 में हुआ था। पिता की तरह वह भी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। आज सैंदर्या अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उनके बर्थडे पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

Soundarya Rajinikanth Birthday know untold facts about Kochadaiiyaan Director
सौंदर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

सौंदर्या ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई चेन्नई के आश्रम मैट्रिकुलेशन हायर स्कूल से की है। सौंदर्या अभिनेता रजनीकांत और उनकी पत्नी लता की छोटी बेटी हैं। उनकी एक बड़ी बहन ऐश्वर्या रजनीकांत हैं। सौंदर्या ने 3 सितंबर 2010 को उद्योगपति अश्विन रामकुमार से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने साल 2015 में एक बेटा को जन्म दिया जिसका नाम वेद है। हालांकि उनका शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और मतभेदों के चलते उन्होंने साल 2017 में अपने पति से तलाक ले लिया। तलाक के दो साल बाद उन्होंने 11 फरवरी 2019 को चेन्नई के लीला पैलेस में अभिनेता और व्यवसायी विशगन वनंगमुडी के साथ दोबारा सात फेरे लिए।

Soundarya Rajinikanth Birthday know untold facts about Kochadaiiyaan Director
सौंदर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

उनके करियर की बात करें तो फिल्मों में बतौर डायरेक्टर वह थ्री डी एनिमेटेड फिल्म सुल्तान से कदम रखने वाली थीं, लेकिन रजनीकांत स्टारर यह फिल्म बन न सकी। इसके बाद वह उन्होंने भारत की पहली मोशन कैप्चर फिल्म कोचादाइयां का निर्देशन किया। इस फिल्म में भी उनके पिता ही लीड रोल में थे। साल 2016 में उन्होंने धनुष, काजल अग्रवाल और मंजिमा मोहन के साथ 'निलवुक्कु एनमेल एन्नाडी कोबम' नाम की एक फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू किया, लेकिन यह  फिल्म भी बाद में बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soundarya Rajinikanth Birthday know untold facts about Kochadaiiyaan Director
सौंदर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उन्होंने बतौर निर्देशक 'वेलैइल्ला पट्टाधारी 2' बनाई जिसे तमिल और तेलुगु भाषाओं में शूट किया गया था। साल 2019 में, उन्होंने मई 6 एंटरटेनमेंट नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की। उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हूटे की स्थापना भी की, जो वॉयस मैसेज पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed