फिल्म 'रांची डायरीज' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा इन दिनों बॉलीवुड में नए काम की तलाश में हैं। उन्होंने पिछले साल फिल्म 'रांची डायरीज' में एक स्मॉल टाउन गर्ल की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन क्रिटिक्स और दर्शकों को सौंदर्या काफी पसंद आईं। हाल ही में एक इंटरव्यू को दौरान सौंदर्या ने फिल्मों में आने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपने परिवार के खिलाफ जाकर इस जगह पहुंची थीं।
एक्ट्रेस बनने के लिए घर से भाग गई थी यह हीरोइन, अब मुंबई में काम ढूंढने को है मजबूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन