{"_id":"56ee6fc14f1c1b5c30f14d4b","slug":"sourav-ganguly-confirms-amitabh-bachchan-didn-t-take-a-dime-to-sing-national-anthem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा, अपनी जेब से खर्च किए 30 लाख'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा, अपनी जेब से खर्च किए 30 लाख'
Sun, 20 Mar 2016 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 20 Mar 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन के 19 मार्च को कोलकाता में भारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान के लिए चार करोड़ रुपयए लेने की खबरों पर पहली बार सफाई आई है। अमिताभ के मोटी फीस लेने की खबर पर सौरव गांगुली ने मामले को साफ किया है।
'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा'
2 of 6
- फोटो : PTI
19 मार्च को टी-20 वर्ल्डकप से पहले कोलकाता के ईडन गार्डन में भव्य नजारा देखने को मिला। इस दौरान सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और कई बड़े नाम मैदान पर थे। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान मैदान पर राष्ट्रगान गाकर माहौल को बेहद खूबसूरत कर दिया। अमिताभ उस समय लोगों के निशाने पर आए जब सोशल मीडिया पर ये बात आई कि अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए 4 करोड़ रुपए की फीस वसूली है।
'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा'
3 of 6
- फोटो : PTI
सोशल मीडिया पर लोगों ने राष्ट्रगान के लिए चार करोड़ वसूलने की बात पर जमकर अमिताभ पर प्रहार किए। उनको कई बुरे नाम भी इस दौरान मिले। अमिताभ बच्चन को कोलकाता में आने के लिए न्यौता देने वाले सौरव गांगुली के सामने जब ये बातें आईं तो उन्होंने सारे मामले को साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा'
4 of 6
- फोटो : PTI
बंगाल क्रिकेट एसोशिएसन के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि अमिताभ पर चार करोड़ रुपए लेने का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि अमिताभ ने एक रुपया भी मैच में आने के लिए नहीं लिया, यहां तक कि खुद अपनी जेब से 30 लाख रुपए खर्च किए।
विज्ञापन
'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा'
5 of 6
- फोटो : PTI
डीएनए में छपी खबर के अनुसार, सौरव गांगुली ने कहा कि मैंने अमिताभ से कम से कम सफर में होने वाल खर्च के पैसे ले लेने की बात कही थी। सौरव ने बताया कि अमिताभ ने एक पैसा भी लेने से मना करते हुए कहा कि वो कोलकाता और देश के प्यार के लिए आ रहे हैं पैसे के लिए नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।