{"_id":"5b1f2d524f1c1b6d4d8b5eda","slug":"sources-says-mahesh-babu-will-make-bollywood-debut-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान-आमिर को मात देने ये साउथ स्टार जल्द कर सकता है बॉलीवुड एंट्री, मीटिंग ने खोला राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान-आमिर को मात देने ये साउथ स्टार जल्द कर सकता है बॉलीवुड एंट्री, मीटिंग ने खोला राज
Tue, 12 Jun 2018 08:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mahesh Babu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू आखिरी बार 'भारत एएन नेनू' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि महेश बाबू जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं। यहां तक कि उन्होंने इस सिलसिले में मीटिंग भी की।
2 of 5
Mahesh Babu
इस बात का खुलासा मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने बाहर गए थे लेकिन लौटते वक्त मुंबई में कुछ वक्त रुके और किसी से मुलाकात की। महेश बाबू की मुंबई में हुई इस गुपचुप मीटिंग को बॉलीवुड डेब्यू से जोड़कर देखा जा रहा है।
3 of 5
Mahesh Babu
कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि तेलगू फिल्म 'श्रीमंथुडू' का हिंदी रीमेक बनने वाला है। जिसमें सलमान खान और ऋतिक में से किसी एक को बतौर लीड एक्टर कास्ट किया जा सकता है। उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि महेश बाबू बॉलीवुड फिल्में नहीं करना चाहते। ऐसे में तेलगू एक्टर की हिंदी फिल्मों की बढ़ती दिलचस्पी फैंस के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mahesh Babu
वैसे तो साउथ की कई सारी फिल्मों का हिंदी रीमेक हुआ है जिसमें तेलगू एक्टर की फिल्म 'पोकिरी' भी शामिल है। हालांकि तब महेश बाबू ने इन फिल्मों का हिस्सा बनने की कभी भी इच्छा नहीं जताई। मुंबई में महेश बाबू की इस सीक्रेट मीटिंग से उनकी बॉलीवुड एंट्री को इसलिए और जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Mahesh Babu
अनुपमा चौधरी से बात करते हुए महेश बाबू ने कहा था कि वह हिंदी फिल्मों में भी काम कर सकते हैं अगर उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिले। आपको बता दें, महेश बाबू आखिरी बार तेलगू फिल्म 'भारत एएन नेनू' में नजर आए थे। जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और प्रकाश राज लीड रोल में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।