फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Rona: किच्चा सुदीप की फिल्म ने हासिल की नई उपलब्धि, दुनियाभर में की 100 करोड़ की कमाई

Sat, 03 Sep 2022 11:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 03 Sep 2022 11:01 PM IST
सार

इस साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का बोलबाला है।  आरआरआर, केजीएफ 2 जैसी कई फिल्मों ने देश ही नहीं विदेश में भी कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड कायम किए हैं।

विज्ञापन
south actor kiccha sudeep film vikrant rona Closing Collection Crosses Rs 100 Crore Worldwide
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का बोलबाला है।  आरआरआर, केजीएफ 2 जैसी कई फिल्मों ने देश ही नहीं विदेश में भी कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। इसी बीच अब साउथ की एक और फिल्म ने दुनियाभर में उपलब्धि हासिल कर ली है। साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा ने कमाई के मामले में वर्ल्डलाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जुलाई रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदारी प्रदर्शन करते हुए ये मुकाम हासिल किया है। 

 

south actor kiccha sudeep film vikrant rona Closing Collection Crosses Rs 100 Crore Worldwide
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करीब 95 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 100.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, क्षेत्र के अनुसार फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने कर्नाटक में 69.40 करोड़ रुपये, तेलुगू में 8.05 करोड़ रुपये, तमिलनाडु में 2.75 करोड़ रुपये और केरल में 90 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं, हिंदी और आरओआई में फिल्म ने 14.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि ओवरसीज में सुदीप की फिल्म ने 4.80 करोड़ रुपये अपनी झोली में समेट लिए हैं। 

 

south actor kiccha sudeep film vikrant rona Closing Collection Crosses Rs 100 Crore Worldwide
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। सिनेमाघरों में लोगों की मनोरंजन करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। फिल्म 2 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है। अनूप भंडारी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में सुदीप, निरुप भंडारी, नीता अशोक, जैकलीन फर्नांडीज और रविशंकर गौड़ा जैसे कलाकार नजर आए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
south actor kiccha sudeep film vikrant rona Closing Collection Crosses Rs 100 Crore Worldwide
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की कहानी की बात करें तो  'विक्रांत रोणा' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो रहस्यमयी घटनाओं को दर्शाती है। फिल्म की कहानी एक पुलिस इंस्पेक्टर विक्रांत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्य को सुलझाने के लिए एक गांव पहुंचता है। फिल्म दुनियाभर में 28 जुलाई को रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed