{"_id":"647ea5e51037a6d1b100623a","slug":"south-actor-naga-chaitanya-denies-reports-doing-kartik-aaryan-bhool-bhulaiyaa-2-remake-2023-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 2: 'भूल भुलैया 2' के रीमेक में काम नहीं कर रहे नागा चैतन्य, अभिनेता ने खबरों को बताया अफवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 2: 'भूल भुलैया 2' के रीमेक में काम नहीं कर रहे नागा चैतन्य, अभिनेता ने खबरों को बताया अफवाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 'ये माया चेसावे', 'लव स्टोरी', 'माजिली' और 'मनम' जैसी सफल फिल्मों के साथ तेलुगू ऑडियंस के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में यह बात सामने आई थी कि वह कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर 'भूल भुलैया 2' के तमिल और तेलुगु द्विभाषी रीमेक में नजर आने वाले हैं।
बता दें कि निर्माता केई गनानाावेल राजा ने हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल से इस बात की पुष्टि की थी कि उन्होंने 2022 की हिंदी फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं। उन्होंने बताया था, "मैंने भूल भुलैया 2 के दक्षिण रीमेक अधिकार खरीदे हैं। हालांकि, हम दक्षिण भारतीय दर्शकों, विशेष रूप से तमिल/तेलुगु दर्शकों के स्वाद के अनुसार कहानी को थोड़ा स्पिन करेंगे, लेकिन अधिकांश कहानी अपरिवर्तित रहेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
जब उनसे नागा चैतन्य और ज्योतिका को फिल्म के लिए फाइनल किए जाने की खबरों के बारे में पूछा गया, तो निर्माता ने पोर्टल से कहा, "आपको यह किसने बताया? कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है। हम केवल स्पष्ट तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। हम इसके लिए सही कलाकारों को चुनने के प्रोसेस में हैं। अभी मैं केवल इसकी पुष्टि कर सकता हूं। हम जुलाई/अगस्त के महीने में शूटिंग शुरू करेंगे।"
विज्ञापन
5 of 5
भूल भुलैया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। यह फिल्म दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर घोषित हुई थी। यह प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 2007 की हॉरर-कॉमेडी का स्टैंडअलोन सीक्वल था।
Sunil Dutt Birthday: बस कंडक्टर से आरजे, फिर एक्टर से राजनीति तक, दिलचस्प रही सुनील दत्त की जीवन कहानी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।